ENG vs IND : कोहली ने तोड़ा द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड, इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 06:56 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में सीरीज का दूसरा वनडे मैच विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली अब इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच से पहले उन्हें 4 रन की जरूरत थी और ऐसा करते ही उन्होंने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
कोहली के नाम इंग्लैंड में खेल के सभी फॉर्मेट में कुल 2,677 रन हो गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 18 अर्धशतक और तीन शतक लगाए हैं। वहीं द्रविड़ जो पहले स्थान पर थे उनके 2645 रन थे। तीसरे नम्बर पर गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने इंग्लैंड में 2626 रन बना हैं। लिस्ट में चौथे नम्बर पर रोहित शर्मा हैं जिनके 2324 रन हैं। इस लिस्ट में सौरव गांगुली (1949), महेंद्र सिंह धोनी (1869) का नाम भी शामिल है।
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी (सभी फॉर्मेट में) :
विराट कोहली - 2,677* रन
राहुल द्रविड़ - 2645 रन
सचिन तेंदुलकर - 2626 रन
रोहित शर्मा - 2324 रन
सौरव गांगुली - 1949 रन
महेंद्र सिंह धोनी - 1869 रन
रवींद्र जडेजा - 1644 रन
केएल राहुल - 1643 रन
सुनील गावस्कर - 1583 रन
शिखर धवन - 1478 रन
प्लेइंग XI
इंग्लैंड : बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा

