लंका प्रीमियर लीग : Babar Azam ने जड़ा ट्वंटी-20 में 10वां शतक, कोहली से चल रहे हैं आगे
punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2023 - 06:47 PM (IST)

खेल डैस्क : लंका प्रीमियर लीग 2023 (Lanka Premier League) में कोलंबो स्ट्राइर्क्स (Colombo Strikers) के लिए खेल रहे बाबर आजम (Babar Azam) ने पल्लीकेल के मैदान पर गाले टाइटंस (Galle Titans) के खिलाफ खेलते हुए तेजतर्रार शतक जड़ा और अपनी टीम को जीत दिला दी। गाले टाइटंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 188 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी कोलंबो स्ट्राइर्क्स ने बाबर आजम के शतक की मदद से 19 ओवरों में 175 रन बना लिए थे। आखिरी ओवर में कोलंबो को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। लेकिन 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर बाबर आजम अपना विकेट गंवा बैठे। इस के बाद मोहम्मद निवाज ने आकर 4 गेंदों में 14 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिला दी।
This season’s first century is crafted by one of the world’s greatest batters of our time! All hail Babar!#LPL2023 #LiveTheAction pic.twitter.com/ELuWGOiZhg
— LPL - Lanka Premier League (@LPLT20) August 7, 2023
बाबर का 10वां शतक
बाबर आजम ने ट्वंटी20 में ओवरऑल 10 शतक लगा दिए हैं। अब उनसे आगे क्रिस गेल हैं जिन्होंने 22 शतक लगाए हैं। बाबर आजम अभी भारत के विराट कोहली, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और ऑस्ट्रेलिया के ही एरोन फिंच से आगे चल रहे हैं। विराट, वार्नर और फिंच ट्वंटी 20 में 8-8 शतक लगा चुके हैं।
A nail-biting run-chase, led by the amazing Babar Azam ends with a well-deserved win for the Strikers!#LPL2023 #LiveTheAction pic.twitter.com/CiMDC7CNvO
— LPL - Lanka Premier League (@LPLT20) August 7, 2023
मैच की बात करें तो गाले टाइटंस ने पहले खेलते हुए लसिथ क्रूसपुले और शेवोन डेनियल की बदौलत अच्छी शुरूआत की थी। लसिथ ने 36 तो शेवोन ने 49 रन बनाए।इसके बाद राजपक्षे ने 30 तो टिम सेफर्ट ने 54 रन बनाकर स्कोर 188 तक पहुंचा दिया। जवाब में कोलंबो स्ट्राइर्क्स ने पाथुम निसांका और बाबर आजम की बदौलत पहले विकेट के लिए 111 रन जोड़कर बढ़िया शुरूआत की। निसांका ने 54 तो बाबर आजम ने 59 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। अंत में नवाज ने 4 गेंदों पर 14 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
Century-E-Azam!
— FanCode (@FanCode) August 7, 2023
.
.#BabarAzam𓃵 #LPL #LPLOnFanCode pic.twitter.com/8hhq2g2DHg