LSG vs SRH मैच बना युद्ध का अखाड़ा, अभिषेक-दिग्वेश में हाथापाई की नौबत आई
punjabkesari.in Monday, May 19, 2025 - 11:51 PM (IST)

खेल डैस्क : एकाना स्टेडियम में हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और लखनऊ के स्पिनर दिग्वेश राठी आमने सामने हो गए। हालात ऐसे बन गए अगर दोनों टीमों के खिलाड़ी और अंपायर उन्हें न रोकते तो वह हाथापाई पर उतर जाते। दरअसल, मुकाबले में अभिषेक ने अपने अंदाज के अनुसार 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। 8वें ओवर में उनकी विकेट गिरी। गेंदबाज दिग्वेश राठी ने विकेट लेने के बाद अपने परंपरागत बुक साइन सेलिब्रेशन मनाने लगे। इसी बीच अभिषेक गुस्से में आ गए। वह राठी की ओर बढ़ गए। अंपायर और खिलाड़ियों ने मिलकर स्थिति को शांत किया।
दरअसल, उक्त गेंद को राठी ने ऑफ स्टंप से काफी दूर फेंका था। ऐसा लग रहा था कि यह गुगली है। अभिषेक शर्मा ने ऑफ-साइड पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। गेंद स्वीपर कवर की ओर निकल गई। शार्दुल ने एक बेहतरीन रनिंग कैच लिया। अभिषेक के आऊट होते ही दिग्वेश जोश में आ गए और फौरन अभिषेक की ओर भागे। आगे से अभिषेक भी गुस्से में दिखे। देखें वीडियो-
Another fine loading for Rathi 😂pic.twitter.com/ofqOZ0z5gB
— 🏏 Paglu (@CrickitPaglu) May 19, 2025
ऐसा रहा मैच
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने में असफल हो गई है। एकाना स्टेडियम में करो या मरो वाले मैच में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से धूल चटा दी। लखनऊ ने पहले खेलते हुए मिशेल मार्श के 65, ऐडन मारक्रम के 61 तो निकोल्स पूरन के 45 रनों की बदौलत 205 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा की अर्धशतक पारी की बदौलत तेज शुरूआत की। ईशान किशन और हेररिक क्लासेन ने भी उम्दा पारियां खेलीं जिसके चलते 19वें ओवर में हैदराबाद के हाथ जीत लग गई।
Lit Abhishek Sharma 🗿🥵🔥 pic.twitter.com/zyBhiQxByJ
— Antara (@AntaraonX) May 19, 2025
अंक तालिका : लखनऊ भी हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर
प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लखनऊ को यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। अब लखनऊ के 12 मैचों में 10 ही अंक रह गए हैं। आगामी दो मुकाबले जीतकर भी वह 14 अंक तक ही पहुंच पाएंगे। हैदराबाद पहले से ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं। उन्होंने 12 मैचों में अपनी चौथी जीत दर्ज की है। बीते दिनों ही गुजरात, आरसीबी और पंजाब ने एक साथ प्लेऑफ के लिए कदम बढ़ाया था। अब एक दिन बाद ही लखनऊ भी बाहर हो गई है। अंक तालिका में अब चौथा स्थान पाने के मुंबई और दिल्ली के बीच मंगलवार को मुकाबला होना है। जो हारा, वो भी प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो जाएगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
हैदराबाद : 1 ईशान किशन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा, 3 नितीश रेड्डी, 4 हेनरिक क्लासेन, 5 अनिकेत वर्मा, 6 कामिन्दु मेंडिस, 7 पैट कमिंस, 8 हर्षल पटेल, 9 हर्ष दुबे, 10 जीशान अंसारी, 11 ईशान मलिंगा
लखनऊ : 1 एडेन मार्कराम, 2 मिशेल मार्श, 3 निकोलस पूरन, 4 ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), 5 आयुष बडोनी, 6 अब्दुल समद, 8 आकाश दीप, 9 रवि बिश्नोई, 10 दिगवेश राठी, 10 अवेश खान, 11 विल ओ'रूर्के