महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया IPL Deathovers का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, पोलार्ड से 802 रन हो गए आगे

punjabkesari.in Sunday, May 08, 2022 - 09:51 PM (IST)

खेल डैस्क : महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी मिलते ही एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स जीत की पटरी पर लौट आई है। रविवार को चेन्नई का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ। धोनी के धुरंधरों ने पहले खेलते हुए 208 रन बना दिए। इसमें ड्वेन कॉनवे के 87 रनों का अहम योगदान रहा। अंत के ओवरों में आए धोनी ने भी इस दौरान बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी डेथओवर्स में 2500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अच्छी बात यह है कि धोनी के बाद दूसरे नंबर पर किरोन पोलार्ड हैं जोकि उनसे 802 रन पीछे हैं। देखें लिस्ट

डेथओवर्स में सबसे ज्यादा रन
2507 - महेंद्र सिंह धोनी
1705 - किरोन पोलार्ड
1421 - एबी डीविलियर्स
1244 - दिनेश कार्तिक
1155 - रविंद्र जडेजा
1145 - रोहित शर्मा

Mahendra Singh Dhoni, MS Dhoni, Dhoni, IPL 2022, Chennai super kings, IPL death overs, महेंद्र सिंह धोनी, एमएस धोनी, धोनी, आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंग्स, आईपीएल डेथ ओवर

धोनी विराट कोहली के बाद टी 20 में कप्तान के रूप में 6000 रन बनाने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। उन्होंने मुंबई में डॉ डीवाई पाटिल स्पोट्र्स अकादमी में दिल्ली कैपिटल (डीसी) के खिलाफ मैच में उन्हें इस अनूठी उपलब्धि को हासिल करने के लिए मात्र चार रन चाहिए था। धोनी ने छक्का लगाकर यह उपलब्धि अपनी नाम कर ली। 

धोनी आईपीएल में 5000 रन पूरे करने से भी 91 कम हैं। कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, डेविड वार्नर, सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स ऐसे हैं जिन्होंने टी 20 टूर्नामेंट में 5 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News