महेंद्र सिंह धोनी ने ऑर्डर किए 2 हजार कड़कनाथ चिकन, मध्य प्रदेश से होंगे डिलीवर

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2020 - 01:08 PM (IST)

नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी जोकि इंटरनेशनल क्रिकेट से 15 अगस्त 2020  को रिटायर हो चुके हैं, अब खेती की ओर अपना ध्यान बढ़ा रहे हैं। धोनी अब रांची स्थित अपने फॉर्म हाऊस में कड़कनाथ चिकन की खेती करने पर विचार कर रहे हैं। धोनी बीते दिनों ही यूएई से आईपीएल में हिस्सा लेकर लौटे हैं। टूर्नामेंट में उनकी टीम खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। ऐसा पहली बार हुआ जब चेन्नई प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।

Mahendra Singh Dhoni, Ordered, Kadaknath chicken, Kadaknath, महेंद्र सिंह धोनी, कड़कनाथ चिकन, cricket news in hindi, sports news

सूत्र बताते हैं कि धोनी ने मध्य प्रदेश के एक किसान को कड़कनाथ किचन का बड़ा ऑर्डर दिया है। कड़कनाथ किचन सेहत के लिए काफी अच्छा होता है इसमें फैट की मात्रा काफी कम होती है। यह आम चिकन से थोड़ा महंगा होता है। मध्यप्रदेश में खास तौर पर कई किसान इसकी खेती करते हैं। मध्य प्रदेश के किसान ने एक न्यूजपेपर को बताया कि तीन महीने पहले धोनी के मैनेजर ने उन्हें कॉल की थी। यह कॉल कृषि विकास केंद्र और कड़कनाथ मोबाइल एप के जरिए आई थी। उन्होंने 2000 कड़कनाथ चिकन का ऑर्डर किया है जिसकी डिलिवरी दिसंबर मध्य में की जानी है।

Mahendra Singh Dhoni, Ordered, Kadaknath chicken, Kadaknath, महेंद्र सिंह धोनी, कड़कनाथ चिकन, cricket news in hindi, sports news

किसान का कहना है कि धोनी के फॉर्म हाऊस मैनेजर ने सारी डील पक्की की है। और ऑर्डर के बाद एडवांस पैसे भी भेज दिए हैं। मुझे गर्व है कि मैं देश के मशहूर क्रिकेटर के लिए कोई चीज डिलिवर कर रहा हूं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी 2019 क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से ही इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। इसी साल 15 अगस्त को उन्होंने रिटायरमैंट लेकर सबको चौका दिया था। धोनी भारत के ऐसे अकेले कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफियां भारत को लाकर दी हैं।

कड़कनाथ चिकन के फायदे

Mahendra Singh Dhoni, Ordered, Kadaknath chicken, Kadaknath, महेंद्र सिंह धोनी, कड़कनाथ चिकन, cricket news in hindi, sports news

कड़कनाथ के एक किलोग्राम के मांस में कॉलेस्ट्राल की मात्रा करीब 184 एमजी होती है, जबकि अन्य मुर्गों में करीब 214 एमजी प्रति किलोग्राम होती है। इसी प्रकार कड़कनाथ के मांस में 25 से 27 प्रतिशत प्रोटीन होता है, जबकि अन्य मुर्गों में केवल 16 से 17 प्रतिशत ही प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा, कड़कनाथ में लगभग एक प्रतिशत चर्बी होती है, जबकि अन्य मुर्गों में 5 से 6 प्रतिशत चर्बी रहती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News