महेश गवली भारत की अंडर-20 पुरूष टीम के मुख्य कोच नियुक्त, वेंकटेश की लेंगे जगह

punjabkesari.in Sunday, Oct 30, 2022 - 02:37 PM (IST)

नवी मुंबई : पूर्व भारतीय डिफेंडर महेश गवली को अंडर-20 पुरूष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रविवार को इसकी घोषणा की। 

गवली इस तरह क्षणमुगम वेंकटेश की जगह लेंगे जिन्होंने पद से हटने का फैसला किया था क्योंकि भारतीय टीम एएफसी अंडर-20 एशिया कप के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। आईएम विजयन की अगुआई वाली एआईएफएफ की तकनीकी समिति ने यह फैसला किया। 

एआईएफएफ ने कहा, ‘समिति ने भारतीय अंडर-20 पुरूष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिये पूर्व डिफेंडर महेश गवली के नाम की सिफारिश की।' बयान के अनुसार अंडर-20 टीम की जिम्मेदारी के अलावा गवली सीनियर टीम में इगोर स्टिमक के साथ सहायक कोच की भूमिका जारी रखेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News