दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, इस टीम का पलड़ा भारी
punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 12:43 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है। जिसका फाइनल मैच 28 सितंबर को खेले जाएगा। टी20 फॉर्मेट में होने वाले एशिया कप के सभी मैच दुबई और अबू धाबी के क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। दुबई और अबू धाबी के मैदानों पर भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड इस प्रकार है।
दुबई के मैदान पर भारत ने साल 2021 और 2022 में खेले 9 मैचों में 5 में जीत दर्ज की और 4 मैच हारे। वही पाकिस्तान ने साल 2009 से 2022 तक खेले 32 मैच में 17 में जीते और 14 मैच हारी है। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी दो टी20 मैच जो 2022 एशिया कप में हुए थे उसमें 28 अगस्त 2022 को भारत ने 5 विकेट से पाकिस्तान पर जीत हासिल की और 4 सितंबर 2022 को पाकिस्तान 5 विकेट से जीता था।
अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में भारत ने साल 2021 में खेले 1 ही मैच में शानदार जीत दर्ज की। वही पाकिस्तान ने साल 2010 से 2021 तक खेले 10 मैच में 7 में जीत और 3 मैच हारी।
एशिया कप के ग्रुप्स:
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान
ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग
एशिया कप में भारत का शेड्यूल:
10 सितंबर- भारत vs यूएई, दुबई
14 सितंबर- भारत vs पाकिस्तान, दुबई
19 सितंबर- भारत vs ओमान, अबू धाबी
20-26 सितंबर- सुपर 4 के मैच
28 सितंबर- फाइनल, दुबई।