दुनिया के सबसे महंगे डिफेंडर बने हैरी मैग्वायर, मैनचेस्टर यूनाईटेड देगा इतने करोड़ पाउंड

punjabkesari.in Monday, Aug 05, 2019 - 06:35 PM (IST)

लंदन : हैरी मैग्वायर सोमवार को दुनिया के सबसे महंगे डिफेंडर बने जब मैनचेस्टर यूनाईटेड ने उनके लिए कथित तौर पर आठ करोड़ पाउंड का करार दिया। क्लब ने अपनी वेबसाइट पर बयान में कहा, ‘मैनचेस्टर यूनाईटेड को लीसेस्टर सिटी से हैरी मैग्वार को अनुबंधित करने की पुष्टि करने की खुशी है।' 

क्लब ने कहा, ‘हैरी को छह साल के अनुबंध पर जोड़ा गया है जिसे एक साल और बढ़ाने का विकल्प होगा।' इंग्लैंड के 26 साल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैग्वायर में मैनचेस्टर के दोनों क्लबों की रुचि थी। मैग्वायर के लिए दी जाने वाली यह राशि जनवरी 2018 में लीवरपूल द्वारा वर्जिल वान डिक के लिए दी गई सात करोड़ 50 लाख पाउंड की राशि से अधिक है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News