स्मृति मंधाना इतिहास रचने से सिर्फ 62 रन दूर, खतरे में शुभमन गिल का रिकॉर्ड
punjabkesari.in Tuesday, Dec 30, 2025 - 02:24 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए साल 2025 यादगार साबित हो रहा है। वनडे वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद मंधाना ने इस साल कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अब श्रीलंका के खिलाफ पांचवें और आखिरी T20I से पहले वह एक और ऐतिहासिक उपलब्धि से महज कुछ कदम दूर खड़ी हैं।
शुभमन गिल का बड़ा रिकॉर्ड खतरे में
स्मृति मंधाना अब शुभमन गिल के कैलेंडर ईयर रन रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं। 2025 में मंधाना के नाम अब तक 1703 रन, शुभमन गिल ने इसी साल 1764 रन बनाए, रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मंधाना को सिर्फ 62 रन की जरूरत। 30 दिसंबर को खेले जाने वाले पांचवें T20I में मंधाना के पास यह रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा।
10,000 इंटरनेशनल रन क्लब में शामिल
श्रीलंका के खिलाफ चौथे T20I में 80 रनों की तूफानी पारी खेलकर स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए। वह ऐसा करने वाली: दूसरी भारतीय खिलाड़ी, कुल मिलाकर चौथी महिला क्रिकेटर बनीं। इस खास क्लब में उनके अलावा मिताली राज, सूजी बेट्स और शार्लेट एडवर्ड्स शामिल हैं। फिलहाल मंधाना के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,053 रन दर्ज हैं।
चौथे T20I में बदला मैच का रुख
हालांकि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज की शुरुआत मंधाना के लिए खास नहीं रही थी। पहले तीन मैचों में स्कोर: 25, 14 और 1। लेकिन चौथे T20I में उन्होंने जबरदस्त वापसी की। मंधाना की 80 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 221/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका की टीम 191/6 तक ही पहुंच सकी और भारत ने मुकाबला 30 रन से जीत लिया।
भारत का श्रीलंका पर दबदबा
इस जीत के साथ भारत ने सीरीज़ में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब भारतीय टीम साल का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। अगर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत पांचवां T20I भी जीत लेता है, तो यह इतिहास में तीसरी बार होगा जब भारत किसी T20I सीरीज़ को 5-0 से जीतेगा। इससे पहले भारत ने: 2019 में वेस्टइंडीज, 2024 में बांग्लादेश को इसी अंतर से हराया था।

