ऑस्ट्रेलिया के दो बड़े ऑलराउंडर चोटिल, भारत के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे ऐतिहासिक श्रृंखला

punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2022 - 12:29 PM (IST)

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श अपने बाएं टखने की सर्जरी के कारण भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। मार्श के तीन महीने तक क्रिकेट से दूर रहने की संभावना है। इस 31 साल के आलराउंडर की ‘कीहोल' सर्जरी की गई। 

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि उन्हें विश्व कप से पहले मार्च में भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिये उनके फिट होने की उम्मीद है। बेली ने एक बयान में कहा, ‘मिशेल हमारी टीम का अहम सदस्य है और हम इस उबरने की प्रक्रिया के समय में उनका सहयोग करेंगे और हमें उम्मीद है कि वह मार्च में भारत के खिलाफ होने वाली वनडे श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई चयन के लिए उपलब्ध होंगे।' 

मार्श के अलावा आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी इस टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। मैक्सवेल दुर्घटना में चोटिल होने के बाद इससे उबर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया फरवरी-मार्च में बार्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करेगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News