मेरीकॉम ने तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2020 - 10:37 PM (IST)

अम्मान : छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मेरीकोम (51 किग्रा) ने सोमवार को यहां फिलीपींस की आयरिश मैग्नो पर आसान जीत से एशियाई क्वालीफायर के सेमीफाइनल में पहुंचकर तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। दूसरी वरीय मेरीकॉम ने क्वालीफायर मुकाबला 5-0 से अपने नाम किया।

मेरीकॉम ने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया था जब महिला मुक्केबाजी को पहली बार इस महासमर में शामिल किया गया था। अब 37 साल की इस अनुभवी मुक्केबाज का सामना सेमीफाइनल में चीन की युआन चांग से होगा जो पूर्व युवा ओलंपिक चैम्पियन हैं।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Raj chaurasiya

Related News