मयंक यादव से लेकर गेराल्ड कोएट्जी तक, ये हैं IPL में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2024 - 11:53 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी ने सोमवार (1 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लीग चरण के मैच के दौरान आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकी। कोएट्जी ने रॉयल्स के रन-चेज की अंतिम गेंद 157.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। गेंद रियान पराग के बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगी और बाउंड्री की ओर गई जिससे राजस्थान ने 6 विकेट और 27 गेंद शेष रहते मैच को अपने नाम कर लिया। 

इससे पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स के मयंक यादव ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में 155.8 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी करके सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड बनाया था। अपना पहला आईपीएल मैच खेलते हुए मयंक ने शनिवार (30 मार्च) को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार 150 किमी प्रति घंटे से ऊपर की गति दर्ज की। उनकी 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार ने राजस्थान रॉयल्स के नंद्रे बर्गर द्वारा निर्धारित पहले की गति को पीछे छोड़ दिया। 

PunjabKesari

आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज 

गेराल्ड कोएत्जी (एमआई) - मुंबई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ - 157.4 किमी प्रति घंटा 
मयंक यादव (एलएसजी) - लखनऊ में पंजाब किंग्स के खिलाफ - 155.8 किमी प्रति घंटा 
नांद्रे बर्गर (आरआर) - जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ - 153 किमी प्रति घंटा 
अल्ज़ारी जोसेफ (आरसीबी) - बेंगलुरु में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ - 151.2 किमी प्रति घंटा 
मथीशा पथिराना (सीएसके) - चेन्नई में गुजरात टाइटंस के खिलाफ - 150.9 किमी प्रति घंटा 

दो सीजन पहले उमरान मलिक ने आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 157 किमी प्रति घंटा की रफतार के गेंद फेंकी थी जिसके बाद वह काफी फेमस भी हुए। लेकिन अब मयंक यादव के रूप में उनके सामने गंभीर प्रतिस्पर्धा है। 

PunjabKesari

आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाज 

शॉन टैट - 157.7
गेराल्ड कोएत्जी - 157.4
लॉकी फर्ग्यूसन - 157.3
उमरान मलिक - 157
एनरिक नॉर्टजे - 156.2
मयंक यादव - 155.8


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News