IPL 2025 : रोहित-सूर्यकुमार के अर्धशतक, मुंबई ने चेन्नई को 9 विकेट से हराया

punjabkesari.in Sunday, Apr 20, 2025 - 10:57 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अंक तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया है। मुंबई अब 8 मैचों में चार जीत हासिल कर चुकी है। प्लेऑफ की रेस में जहां मुंबई को राहत मिली है तो वहीं, चेन्नई का बुरा समय शुरू हो गया है। चेन्नई को अब प्लेऑफ के लिए अपने बाकी छह मैच जीतने होंगे। बहरहाल, मुंबई ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। चेन्नई ने रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे के अर्धशतकों की मदद से पहले खेलते हुए 176 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों की बदौलत 9 विकेट से आसानी से जीत हासिल कर ली।
 

 

चेन्नई सुपर किंग्स : 176/5 (20 ओवर)

शेख रशीद के साथ रचिन रवींद्र ओपनिंग पर आए लेकिन दोनों अच्छी शुरूआत नहीं दे पाए। रचिन रवींद्र ने जहां 9 गेंदों पर 5 रन बनाए तो वहीं, रशीद ने 20 गेंदों पर 19 रन बनाए। इसके बाद आयूष म्हात्रे क्रीज पर आए और शॉट लगाते हुए रन गति को बढ़ाया। रशीद 8वें ओवर में 15 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे ने स्कोर आगे बढ़ाया। दुबे अच्छे रहे। उन्होंने 32 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने विल जैक्स के हाथों कैच आऊट कराया। महेंद्र सिंह धोनी महज 4 रन बनाकर आऊट हुए। उनकी विकेट भी बुमराह को मिली। जडेजा ने 35 गेंदों पर 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर स्कोर 176 तक पहुंचा दिया।

 

यह भी पढ़ें: -  MI vs CSK : आयुष म्हात्रे को खेलता देख रो पड़े छोटे भाई, CSK से डैब्यू करते बनाया रिकॉर्ड

 

 

यह भी पढ़ें: - विराट कोहली ने प्रिटी जिंटा को दिखाई अपने बच्चों की झलक ! प्यारी तस्वीरें आईं बाहर

 

 

यह भी पढ़ें: - मैं तेरे कोच को भी जानता हूं- हरप्रीत बराड़ को विराट ने पंजाबी में सिखाया सबक

 

मुंबई इंडियंस : 177-1 (15.4 ओवर)

रोहित शर्मा एक बार फिर से इंपेक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे और चौके छक्कों की बरसात करते हुए पावरप्ले में टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। रियान के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। रियान 19 गेंदों पर 24 रन बनाकर आऊट हो गए। लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ शॉट लगाते हुए 16वें ओवर में ही अपनी टीम को जीत दिला दी। रोहित ने 45 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 76 तो सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। 

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

मुंबई इंडियंस : रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार

चेन्नई सुपर किंग्स : शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News