MI vs KKR, IPL 2025 : मुंबई को पहली जीत का इंतजार, पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित 11 देखें

punjabkesari.in Monday, Mar 31, 2025 - 12:19 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। जहां मुंबई अभी तक आईपीएल 2025 में जीत नहीं पाई है, वहीं केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला जीता है। आइए मैच से पहले कुछ जरूरी बातों पर नजर डाल लेते हैं - 

हेड टू हेड 

कुल मैच - 34 
मुंबई - 23 जीत
केकेआर - 11 जीत
पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो केकेआर से पास मजबूत बढ़त है जिनसे 6 में से 5 मैच जीते हैं। 

पिच रिपोर्ट 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर उच्च स्कोर वाली सतह है। लाल मिट्टी की सतह और छोटी बाउंड्री के कारण परिस्थितियां बल्लेबाजों के अनुकूल होंगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले क्षेत्ररक्षण कर सकती है। 

मौसम 

मैच की शुरुआत में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि देर रात यह गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। नमी 39 से 52 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

संभावित प्लेइंग 11 

मुंबई : रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर और सत्यनारायण राजू

कोलकाता : क्विंटन डी कॉक, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और अंगकृष रघुवंशी
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News