MI vs RCB, IPL 2025 : बुमराह पर रहेगी नजर, पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग 11 देखें

punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 11:14 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। इस मैच में खास नजर जसप्रीत बुमराह पर रहेगी जो चोट के बाद से लौट रहे हैं। मुंबई के कोच माहेला जयवर्धने ने कहा, 'वह उपलब्ध है, यह मैच घरेलू मैदान पर दूसरा गेम है। वह आज ट्रेनिंग कर रहा है, इसलिए उसे कल उपलब्ध होना चाहिए।'

हेड टू हेड 

कुल मैच - 33 
मुंबई - 19 जीत
बेंगलुरु - 14 जीत 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में MI बनाम RCB 

कुल मैच - 11
मुंबई - 8 जीते
बेंगलुरु - 3 जीत 

पिच रिपोर्ट 

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होगी। लाल मिट्टी और छोटी बाउंड्री का संयोजन मैच को उच्च स्कोर वाला बना देगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी क्योंकि दूसरी पारी में ओस पड़ने की संभावना है।

मौसम 

मौसम गर्म रहने की उम्मीद है, मैच की शुरुआत में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा जो बाद में गिरकर  30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। नमी का स्तर 36 से 57 प्रतिशत के बीच रहेगा।

संभावित प्लेइंग 11 

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, विल जैक्स, रयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News