विश्व कप विजेता यह कप्तान तलाक के बाद इस सुंदरी के साथ कर रहा इल्लू-इल्लू, जानें
punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2020 - 07:46 PM (IST)

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलियाई टीम को क्रिकेट विश्व कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान माइकल क्लार्क पत्नी से तलाक लेने के बाद नई गर्लफ्रैंड के साथ हाथों में हाथ डालते घूमते नजर आ रहे हैं। फरवरी में कायली क्लार्क से अलग होने के बाद माइकल पिप एडवर्ड्स के साथ इल्लू-इल्लू कर रहे हैं। माना जाता है कि क्लार्क लंबे समय से कायली के साथ ही लिव इन में रह रहे थे। अब दोनों को जनतक स्थलों पर खुलेआम रोमांस करते देखा जा रहा है।
माइकल क्लार्क और पिप एडवडर््स को बोंडी बीच के सोसायटी पिज्जा रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। दोनों ने हाथ में हाथ डाल रखा था। इसके बाद यह दोनों रेस्टोरेंट में गए और एडवडर््स के 13 साल के बेटे से मिले। इस दौरान पिप को अपना सिर माइकल के कंधों पर रखते हुए भी देखा गया। हालांकि दोनों अभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे। लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह सामने आकर अपना रिश्ता कबूल करते हैं या नहीं।
बता दें कि पिप एडवडर््स ऑस्ट्रेलिया की जानी मानी फैशन डिजाइनर है। वह अपनी स्पोटर््सवेयर रेंज भी चलाती हैं। उनको ऑस्ट्रेलियाई फैशन इंडस्ट्री की ओर से कई सम्मान भी दिए जा चुके हैं। कई बड़े ब्रॉन्डस के लिए वह काम कर चुकी हैं।
पिप सोशल मीडिया पर भी जमकर सक्रिय रहती हैं। अकेले इंस्टाग्राम अकाऊंट पर ही उनके 1.65 लाख फॉलोअर हैं। पिप अपने स्पोटर््सवेयर रेंज का प्रदर्शन करने से कभी नहीं झिझकती। यहां तक तो वह अपनी बिकिनी रेंज के लिए भी कई बार फोटोशूट करवा चुकी हैं।
ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित हुए हैं क्लार्क
माइकल क्लार्क को अभी बीते ही माह ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया था। यह अवॉर्ड एलन बॉर्डर, रिकी पोंटिंग, मार्क टेलर, स्टीव वॉ और बॉब सिम्पसन को भी मिल चुका है। क्लार्क की कप्तानी में ऑस्टे्रलिया ने 2015 का क्रिकेट विश्व कप उठाया था। ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया मिलने पर क्लार्क ने कहा था कि उन्हें लग रहा है जैसे उनका कोई अप्रैल फूल बना रहा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नए सर्वेक्षण में खुलासा, बाइडेन लोकप्रियता मामले में ट्रंप से 10 अंक पिछड़े

Parivartini Ekadashi: आज करें ये उपाय, श्री हरि की कृपा से खुशियां खटखटाएंगी आपका द्वार

Delhi Ramlila news: रामलीला कमेटियों ने माना भाजपा का प्रस्ताव

संजय गांधी अस्पताल विवाद: लाइसेंस बहाली को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पूर्व MLC दीपक, सपा ने भी दिया साथ