LSG vs CSK मैच की टॉस में हुई गड़बड़ी ! धोनी ने रैफरी के कान में क्या कहा ?
punjabkesari.in Monday, Apr 14, 2025 - 11:38 PM (IST)

खेल डैस्क : एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले के दौरान टॉस को लेकर विवाद हो गया। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। खास बात यह रही कि सिक्का उछलते तक धोनी ने हेड या टेल कहा, यह सुना ही नहीं गया। क्योंकि उन्होंने मैच रैफरी के कान में टॉस बाबत कुछ बोला था। इस संबंधी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें गड़बड़ झाले की दुर्गाध आ रही है।
वायरल वीडियो में यह दिखा
धोनी ने टॉस शुरू होने से पहले मैच रैफरी के कान में कुछ कहा। इतने में ऋषभ पंत ने सिक्का उछाल दिया। सिक्का फिर दूर पिच पर जा गिरा। रैफरी ने सिक्का देखकर टेल बोल दिया जबकि कैमरा जब सिक्के पर गिरा तो यह हैड था। जब क्रिकेट एंकर ने पूछा कि क्या टेल की कॉल आई थी तो रैफरी ने ईशारे की साथ धोनी को टॉस जीता हुआ करार दे दिया। धोनी ने भी फटाफट माइक संभालते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला सुना दिया। देखें वीडियो-
Is this a fair toss? #CSKvLSG pic.twitter.com/O9pCo7JuwK
— Siddu DHFM 🦁 (@urstrulysiddu_) April 14, 2025
इसलिए हुआ शक
आम तौर पर जब मैच शुरू होता है तो ब्रॉडकास्टर की ओर से सोशल मीडिया पर टॉस की पूरी कार्रवाई की वीडियो साझा की जाती है। लेकिन लखनऊ बनाम चेन्नई मुकाबले में सिक्के को दिखाया ही नहीं गया। न ही यह स्पष्ट हुआ कि धोनी ने टॉस के लिए क्या आवाज थी। देखें वीडियो-
Wholesomeness at its peak! 🥺
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 14, 2025
MS 🫂 RP
Watch the LIVE action ➡ https://t.co/s4GGBvRcda#IPLonJioStar 👉 #LSGvCSK | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar! pic.twitter.com/St4AeoJRKW
बहरहाल, महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतने के बाद कहा कि अच्छा हुआ, हमें अच्छा समर्थन मिला। सभी प्रशंसकों का शुक्रिया। हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं, यहां ओस पड़ने की संभावना है। विकेट बेहतर होता जा रहा है। सही स्वभाव सेट करना महत्वपूर्ण है। हम अपनी बल्लेबाजी में निरंतर नहीं रहे हैं। गेंद के साथ हमारा बैक मजबूत है। सकारात्मक मानसिकता रखना, बड़े शॉट खेलना महत्वपूर्ण है। यह समय की बात है। हमने कुछ बदलाव किए हैं। ओवरटन और रशीद ऐश और कॉनवे की जगह आए हैं।
मैच की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से फिनिशर के रोल में लौटे और चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की रेस में महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत दिला दी। धोनी जब क्रीज पर आए थे तब चेन्नई को जीत के लिए 5 ओवर में 53 रन चाहिए थे। धोनी ने एक छोर संभाला और 11 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। शिवम दुबे ने भी 37 गेंदों पर 43 रन बनाकर उनका साथ दिया और टीम को 20वें ओवर में पांच विकेट से जीत दिला दी। यह चेन्नई की लगातार पांच हार के बाद पहली जीत है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया था। लखनऊ ने ऋषभ पंत के 63 तो मिचेल मार्श के 30 रनों की बदौलत 6 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स : शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना
लखनऊ सुपर जाइंट्स : एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी