मिताली ने रचा इतिहास, ये मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी

punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 11:55 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान भारतीय कप्तान मिताली राज ने इतिहास रच दिया है। मिताली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए हैं। इससे पहले कोई भी भारतीय महिला खिलाड़ी इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन नहीं बना पाई हैं। उनके नाम 75 अर्धशतक और 8 शतक शामिल हैं। 

इसी के साथ ही मिताली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये कमाल करने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी भी बन गई है। मिताली से पहले इंग्लैंड की शार्लेट एडवर्ड्सफलाग ने साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाए थे और विश्व में ये कमाल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी थी। शार्लेट ने सितम्बर 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिताली ने 50 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 36 रन बनाए। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिताली के स्कोर 

टेस्ट - 663 रन, औसत 51.00 
वनडे - 6974 रन, औसत 50.53 
टी20 - 2364 रन, औसत 37.52 

मिताली के भारत की तरफ से वनडे और टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन भी हैं। वहीं टेस्ट में वह संध्या अग्रवाल (1,110 रन), शांता रंगास्वामी (750) और शुभांगी कुलकर्णी (700) के बाद चौथे स्थान पर हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News