IND vs PAK महामुकाबले पर पूर्व ऑलराउंडर की बड़ी भविष्यवाणी, ये दो खिलाड़ी बनेंगे मैच-विनर

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 03:02 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : ICC पुरुष टी20 विश्व कप को समर्पित ‘मिस्टर क्रिकेट यूएई’ पॉडकास्ट के दूसरे एपिसोड में इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर Moeen Ali ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर बड़ी भविष्यवाणियां कीं। उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत के लिए सबसे बड़े मैच-विनर Jasprit Bumrah और Kuldeep Yadav होंगे।

पिच पर क्या बोले मोईन?

मोईन ने कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम की पिच को लेकर कहा कि यहां आमतौर पर स्पिनरों को मदद मिलती है। हालांकि बड़े मुकाबले को देखते हुए संतुलित विकेट तैयार किया जा सकता है, ताकि दोनों टीमें अपना स्वाभाविक खेल दिखा सकें।

भारत के लिए चेतावनी

मोईन के अनुसार, बल्लेबाजी में Suryakumar Yadav पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। 'सूर्यकुमार बहुत तेजी से मैच का रुख बदल सकते हैं। वहीं गेंदबाजी में बुमराह और कुलदीप किसी भी परिस्थिति में मैच जिताने की क्षमता रखते हैं।'

पाकिस्तान को क्या करना चाहिए?

मोईन ने पाकिस्तान टीम संयोजन पर भी खुलकर राय दी। उन्होंने सुझाव दिया कि Fakhar Zaman को टीम में शामिल करना चाहिए, भले ही इसके लिए Babar Azam को बाहर बैठाना पड़े।

उन्होंने यह भी कहा कि Shaheen Afridi और अबरार अहमद जैसे गेंदबाज भारत के लिए खतरा बन सकते हैं। खास तौर पर अबरार की विविधता भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है।

सेमीफाइनल और फाइनल की भविष्यवाणी

मोईन अली ने अपने चार संभावित सेमीफाइनलिस्ट बताए — भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और पाकिस्तान। उन्होंने यह भी संभावना जताई कि फाइनल भारत बनाम पाकिस्तान हो सकता है।

हालांकि मैच के नतीजे पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'आमतौर पर भारत पाकिस्तान को हरा सकता है, लेकिन इस बार मेरा दिल कहता है कि पाकिस्तान जीत सकता है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News