टीम के लिए जडेजा की कुर्बानी देंगे धोनी: IPL ट्रेड को लेकर मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान

punjabkesari.in Monday, Nov 10, 2025 - 12:33 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ का मानना है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगर टीम के हित में ज़रूरी समझें, तो रवींद्र जडेजा को ट्रेड करने से पीछे नहीं हटेंगे। IPL 2025 में तालिका के सबसे नीचे रहने के बाद अब CSK बड़ा बदलाव करने की सोच में है।

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच ट्रेड डील पर बातचीत चल रही है। इस डील में रवींद्र जडेजा के बदले संजू सैमसन के आने की चर्चा है। कैफ का मानना है कि धोनी टीम की सफलता को सबसे ऊपर रखते हैं और अगर जडेजा की कुर्बानी देनी पड़ी तो वो ऐसा करेंगे।

कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'धोनी के लिए टीम की जीत ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। वो फिर से खेलने आ रहे हैं क्योंकि CSK पिछले साल 10वें स्थान पर रही थी। धोनी गर्व से खेलने वाले खिलाड़ी हैं, इसलिए उनका लक्ष्य टीम को फिर से चैंपियन बनाना होगा।'

कैफ ने यह भी दावा किया कि संजू सैमसन ने धोनी से बातचीत की होगी, क्योंकि इस साल धोनी का आखिरी IPL सीजन होने की संभावना जताई जा रही है।

कैफ ने कहा, 'अगर सैमसन CSK में आने वाले हैं, तो पीछे से बहुत सारी बातें चल रही होंगी। शायद उन्होंने धोनी को फोन किया हो। अगर CSK उन्हें चाहती है, तो यह भी संकेत है कि वह भविष्य के कप्तान हो सकते हैं।' 

उन्होंने आगे कहा कि सैमसन की बल्लेबाजी शैली चेन्नई की पिच पर ज्यादा सफल रह सकती है और वह नंबर 3 या 4 पर टीम को स्थिरता दे सकते हैं।

रवींद्र जडेजा का IPL करियर:

जडेजा ने IPL की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स से की थी, फिर कोच्चि टस्कर्स केरल और गुजरात लायंस से खेलते हुए 2012 में CSK से जुड़े। तब से अब तक वे तीन बार CSK को चैंपियन बना चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News