17 वर्षीय दिव्या देशमुख बनी भारत की सीनियर महिला नेशनल शतरंज चैम्पियन

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 05:11 PM (IST)

भुवनेश्वर ( उड़ीसा ) भारत की 58वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला शतरंज चैंपियनशिप का खिताब महाराष्ट्र की 17 वर्षीय महिला ग्रांड मास्टर दिव्या देशमुख नें जीत लिया है । दिव्या नें अंतिम राउंड मे पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन सौम्या स्वामीनाथन से ड्रॉ खेलते हुए 9 राउंड के बाद 8 अंक बनाकर खिताब अपने नाम किया । दिव्या नें पूरे टूर्नामेंट मे कुल 2 मुक़ाबले ड्रॉ खेले जबकि 7 जीत हासिल की जिसमें पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन एयर इंडिया की भक्ति कुलकर्णी पर सातवे राउंड मे दर्ज की गयी जीत और आठवे राउंड मे टॉप सीड तमिलनाडू की आर वैशाली पर जीत खास रही । महाराष्ट्र की साक्षी चित्लांगे 7 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर दूसरे तो आंध्र प्रदेश की प्रियांका नुटाकी तीसरे स्थान पर रही । अन्य खिलाड़ियों मे तमिलनाडू की श्रीजा सेशद्री ,पीएसपीबी की सौम्या स्वामीनाथन , तमिलनाडू की आर वैशाली ,पीएसपीबी की पद्मिनी राऊत और मेरी गोम्स ,तमिलनाडू की के प्रियांका और महाराष्ट्र की प्रणाली धारिया क्रमशः चौथे से दसवें स्थान पर रही ।

Final Ranking after 9 Rounds

Rk. SNo   Name FED Rtg Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5 
1 8 WGM Divya Deshmukh IND 2301 MAH 8,0 47,5 51,5 46,50 0,0 7
2 19 WIM Chitlange Sakshi IND 2205 MAH 7,0 48,5 53,0 37,25 0,0 6
3 9 WIM Priyanka Nutakki IND 2301 AP 7,0 48,0 52,0 38,00 0,0 6
4 16 WGM Srija Seshadri IND 2219 TN 7,0 46,5 51,0 38,75 0,0 6
5 5 IM Soumya Swaminathan IND 2360 PSPB 6,5 51,0 55,5 38,50 0,0 4
6 1 IM Vaishali R IND 2403 TN 6,5 50,5 54,5 32,75 0,0 5
7 6 IM Padmini Rout IND 2350 PSPB 6,5 45,5 50,0 35,00 0,0 4
8 4 WGM Gomes Mary Ann IND 2361 PSPB 6,5 44,0 48,0 32,75 0,0 5
9 14 WIM Priyanka K IND 2227 TN 6,5 43,0 47,0 32,25 0,0 6
10 15 WIM Parnali S Dharia IND 2224 MAH 6,5 42,5 47,0 33,25 0,0 6
11 2 IM Kulkarni Bhakti IND 2388 GOA 6,0 48,5 52,5 32,00 0,0 6
12 11 WIM Arpita Mukherjee IND 2260 WB 6,0 46,0 49,5 31,50 0,0 4
13 13 WIM Sharma Isha IND 2253 KAR 6,0 46,0 49,5 30,75 0,0 4
14 41 WCM Bristy Mukherjee IND 1856 WB 6,0 46,0 48,5 30,25 0,0 4
15 34   Deodhar Vrushali Umesh IND 1974 MAH 6,0 44,5 47,5 26,75 0,0 5
16 20 WFM Pandey Srishti IND 2177 MAH 6,0 43,0 47,0 29,25 0,0 5
17 47   Smaraki Mohanty IND 1725 ORI 6,0 42,5 46,0 28,25 0,0 5
18 17 WGM Varshini V IND 2206 TN 6,0 40,5 44,0 28,25 0,0 5
19 23 IM Mohota Nisha IND 2147 PSPB 5,5 46,0 49,5 25,75 0,0 4
20 18 WFM Salonika Saina IND 2206 ORI 5,5 45,5 50,5 29,25 0,0 4

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niklesh Jain

Recommended News

Related News