IPL Record: धोनी ने बनाया नया कीर्तिमान, गंभीर को छोड़ गए पीछे

punjabkesari.in Tuesday, May 01, 2018 - 04:10 PM (IST)

नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने माैजूदा सीजन में रनों की झड़ी लगाना कायम रखा हुआ है। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ हुए टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले के दाैरान 22 गेंदों में तूफानी 51 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी में 2 चाैके आैर 5 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ धोनी ने आईपीएल में नया कीर्तिमान किया। 

गंभीर को पछाड़ा
धोनी आईपीएल इतिहास में बताैर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में उन्होंने गाैतम गंभीर को पछाड़ा है। गंभीर ने बताैर कप्तान अपने आईपीएल करियर में बतौर कप्‍तान 3518 रन बनाए हैं। वहीं धोनी अबतक बताैर कप्तान 3536 रन बना चुके हैं। 
PunjabKesari
धोनी राईजिंग पुणे सुपरज्वाइंट के लिए भी कप्तानी कर चुके हैं आैर अब चेन्नई के लिए यह भूमिका निभा रहे हैं। वहीं गभीर ने शुरू में दिल्ली की कप्तानी की आैर फिर कोलकाता की। 2018 के इस सीजन में भी उन्होंने दोबारा दिल्ली की कप्तानी संभाली लेकिन खराब प्रदर्शन से परेशान होने के कारण उन्होंने बीच में ही कप्तानी छोड़ दी। 

खूब चल रहा है धोनी का बल्ला
वहीं धोनी का इस सीजन में खूब बल्ला चल रहा है। धोनी अबतक 8 मैचों में 286 रन बना चुके हैं आैर वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभी चाैके स्थान पर काबिज हैं। इसके अलावा धोनी सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में भी 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वह अबतक 20 छक्के जड़ चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News