IVPL 2024 : रैड कार्पेट दिल्ली को हराकर मुंबई चैम्पियंस पहुंची फाइनल में

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2024 - 05:14 PM (IST)

खेल डैस्क : इंडियन वेटर्न प्रीमियर लीग 2024 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई ने रैड कार्पेट दिल्ली को 60 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। मुंबई ने पहले खेलते हुए अपने तीन बल्लेबाजों के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवरों में 253 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी रेड कार्पेट दिल्ली शुरूआत में ही बिखर गई। मध्यक्रम में बिपुल शर्मा और यशपाल सिंह ने अर्धशतक जरूर लगाए लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। मुंबई चैम्पियंस अब फाइनल में वीवीआईपी उत्तर प्रदेश और छतीसगढ़ वारियर्स मैच के विजेता से भिड़ेगी।


 

मुंबई चैम्पियंस 253/3 (20 ओवर)
मुंबई की शुरूआत तेजतर्रार रही थी। ओपनर फिल मस्टर्ड और निर्वाण अत्री ने 8.2 ओवर में ही स्कोर 105 पर ला खड़ा किया। अत्री ने 27 गेंदों पर 4 चौके और पांच छक्कों की मदद से 56 रन बनाए जबकि फिल मस्टर्ड ने 34 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से 73 रन बना दिए। इसी तरह कप्तान अभिषेक झुंझनवाला ने 29 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाए तो अंत में रजत सिंह ने 15 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर स्कोर 253 तक पहुंचा दिया। 

 

रेड कार्पेट दिल्ली : 193/8 (20 ओवर)
254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रैड कार्पेट दिल्ली ने महज 29 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए। सीरीज में टॉप स्कोरर चल रहे रिचर्ड लेवी केवल 1 रन बनाकर आऊट हो गए। इसी तरह फरमान अहमद ने 7, असेला गुणरत्ने ने 8 तो कप्तान थिसारा परेरा तीन ही रन बना पाए। कप्तान एश्ले नर्स ने 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर स्कोर आगे बढ़ाया। इसके बाद यशपाल सिंह और बिपुल शर्मा ने जिम्मेदारी उठाई और अर्धशतक जड़े। यशपाल ने जहां 35 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 51 रन बनाए तो वहीं, बिपुल शर्मा ने 31 गेंदों पर 6 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए।

 


दोनों टीमों की प्लेइंग XI
मुंबई चैंपियंस : फिल मस्टर्ड, अभिषेक झुनझुनवाला, विनय यादव, हरि सिंह, अजय सिंह, निर्वाण अत्री, पीटर ट्रेगो, अफ़रोज़ खान, विश्वजीतसिंह सोलंकी, रजत सिंह, अमित सानन
रेड कार्पेट दिल्ली : रिचर्ड लेवी, एशले नर्स, समीउल्लाह बेग, विक्रांत शर्मा, जीतेन्द्र चौधरी, थिसारा परेरा, असेला गुणरत्ने, बिपुल शर्मा, फरमान अहमद, अभिमन्यु मिथुन, राजीव त्यागी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News