मुरली विजय ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 66 साल बाद ऐसा करने वाले छठे बल्लेबाज बने

punjabkesari.in Sunday, Aug 12, 2018 - 05:14 PM (IST)

जालन्धर: लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में भारत और इंगलैंड के बीच चल रहे दूसरे टैस्ट के चौथे दिन इंगलैंड ने अपनी पारी घोषित कर टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए निमंत्रित दिया। इंगलैंड का यह फैसला तब सही होता नजर आया जब भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज महज 13 रन पर ही पवेलियन लौट गए। मुरली विजय तो इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बना गए जिसे शर्मनाक ही कहा जा सकता है। हुआ यूं कि पहली पारी में मुरली विजय इंगलैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हो गए थे। मुरली तब खाता भी नहीं खोल पाए थे। दूसरी पारी में 289 रन से पिछडऩे के बाद जब भारतीय टीम फिर से बल्लेबाजी करने आई तो मुरली विजय एक बार फिर 0 के स्कोर पर एंडरसन का शिकार हो गए। बता दें कि ऐसा कर मुरली विजय टैस्ट की दोनों पारियों में 0 पर आऊट होने वाले भारत के छठे बल्लेबाज भी बन गए। 

PunjabKesari

66 साल पहले बना था पहला रिकॉर्ड
PunjabKesari

हालांकि टैस्ट क्रिकेट का इतिहास सवा सौ साल से भी ज्यादा पुराना है लेकिन भारत के लिए टैस्ट मैच की दोनों पारियों में 0 बनाने का रिकॉर्ड सबसे पहले पंकज रॉय के नाम पर दर्ज हुआ था। 66 साल पहले यानी 1952 में मैनचैस्टर के मैदान में इंगलैंड के खिलाफ पंकज दोनों पारियों में खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद 1975 में वैस्टइंडीज के खिलाफ फारुख इंजीनियर, 2007 में बंगलादेश के खिलाफ वसीम जाफर, 2011 में इंगलैंड के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग, 2015 में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ शिखर धवन तो अब मुरली विजय ने यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News