GT vs DC : मोहित शर्मा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, बने IPL के सबसे खर्चीले बॉलर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 10:41 PM (IST)

खेल डैस्क : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटलस के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली जब 43 रन पर ही 3 विकेट गंवा चुकी थी तब अक्षर पटेल और ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। गुजरात के लिए मोहित शर्मा का फेंका गया आखिरी ओवर न भूलने वाला रहा। मोहित ने इस ओवर में 31 रन दे दिए। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पैल में 73 रन दे दिए। वह आईपीएल इतिहास के सबसे खर्चीले बॉलर बन गए हैं। 


आईपीएल इतिहास के सबसे खर्चीले बॉलर
0/73 - मोहित शर्मा (गुजरात) बनाम दिल्ली, दिल्ली, 2024
0/70 - बेसिल थम्पी (हैदराबाद) बनाम बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2018
0/69 - यश दयाल (गुजरात) बनाम कोलकाता, अहमदाबाद, 2023
0/68 - रीस टॉपले (बेंगलुरु) बनाम हैदराबाद, बेंगलुरु, 2024


यही नहीं, गुजरात ने आखिरी 5 ओवर में 97 रन लुटा दिए। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे महंगा स्पैल रहा। इससे पहले साल 2016 में आरसीबी के बल्लेबाजों ने बेंगलुरु के मैदान पर गुजरात लायंस के खिलाफ 112 रन बनाए थे। इस लिस्ट में पंजाब किंग्स भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले साल वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ आखिरी ओवर में 96 रन जड़ दिए थे। मुंबई भी इसी सीजन में दिल्ली के खिलाफ 96 रन बना चुकी है। जबकि 2019 में बेंगलुरु ने कोलकाता के खिलाफ 91 रन बनाए थे। 

 


ऐसे दिल्ली ने बनाए रन
ओवर 1-7: 49/3 (रन रेट : 7)
ओवर 8-12: 56/0 (रन रेट : 11.2)
ओवर 13-15: 22/0 (रन रेट : 7.33)
ओवर 16-20: 97/1 (रन रेट : 19.4)


क्रिकेट फैंस ने उड़ाया जमकर मजाक

 

 


मुकाबले की बात करें तो दिल्ली ने पहले खेलते हुए खराब  शुरूआत की थी। पावरप्ले में ही गुजरात के गेंदबाज संदीप वारियर ने पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर और शाई होप के विकेट निकाल दिए। हालांकि इसके बाद अक्षर पटेल ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अक्षर पटेल ने 43 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। जबकि पंत ने 43 गेंदों पर 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 88 रन बनाकर स्कोर 224 तक पहुंचा दिया। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 7 गेंदों पर 26 रन बनाए।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स :
पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार।
गुजरात टाइटंस : रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News