स्पेन की डेविस कप टीम में नडाल नहीं, अल्कारेज पर होंगी निगाहें
punjabkesari.in Thursday, Nov 25, 2021 - 03:56 PM (IST)

मैड्रिड : स्पेन डेविस कप फाइनल्स में अपने खिताब के बचाव के लिए दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल के बिना उतरेगा और ऐसे में सभी की निगाहें 18 वर्षीय कार्लोस अल्कारेज पर टिकी रहेंगी। स्पेन शुक्रवार को इक्वाडोर के खिलाफ जब कोर्ट पर उतरेगा तो अल्कारेज आकर्षण का केंद्र होंगे। स्पेन दो साल में फिर से खिताब हासिल करने की कोशिश करेगा।
कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 में इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया गया था। अल्कारेज डेविस कप में पहली बार खेलेंगे। उनके साथ पाब्लो कारेनो बस्टा और अल्बर्ट रामोस को टीम में लिया गया है। ये दोनों अल्कारेज से 10 साल बड़े हैं। टीम के चौथे सदस्य 40 वर्षीय फेलिसियानो लोपेज ने जब एटीपी टूर में खेलना शुरू किया था तब अल्कारेज का जन्म भी नहीं हुआ था। नडाल बाएं पांव में चोट के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Ashadha gupt Navratri 2022: इस विधि से करें घट स्थापना, पूरी होगी हर कामना

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित

अमेरिका में भारतीय मूल के दो लोगों ने 12 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का दोष स्वीकार किया