धोनी के संन्यास पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का बड़ा बयान, कही ये बात

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2020 - 05:19 PM (IST)

मुंबई : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasir Hussain) ने शनिवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) जैसा क्रिकेटर एक पीढ़ी में एक आता है और इसलिए उस पर ‘संन्यास का दबाव बनाने' वालों को एहतियात बरतनी चाहिए। हुसैन का मानना है कि भारत का यह पूर्व कप्तान अभी भी भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दे सकता है। उन्होंने स्टार स्पोटर्स पर ‘क्रिकेट कनेक्टेड' शो में कहा, ‘धोनी के जाने के बाद उसके जैसा कोई नहीं मिलेगा। उस पर संन्यास का दबाव बनाना सही नहीं है।

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर फैसला  

सिर्फ धोनी को पता है कि वह किस स्थिति में हैं। आखिर में चयनकर्ताओं को फैसला लेना है और खिलाड़ी मौका मिलने पर खेलते हैं।' धोनी ने आखिरी बार जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था। उसके बाद से उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे पूर्व दिग्गजों ने साफ तौर पर कहा है कि इतने लंबे ब्रेक के बाद उनके लिए वापसी करना मुश्किल होगा। लेकिन हुसैन उनकी राय से इत्तेफाक नहीं रखते।

महेंद्र सिंह धोनी कब तक क्रिकेट खेलेंगे 

उन्होंने कहा, ‘क्या एम एस धोनी अभी भी भारतीय टीम को कुछ दे सकते हैं। मेरा मानना है कि बहुत कुछ।' उन्होंने हालांकि स्वीकार किया कि विश्व कप के दौरान धोनी कुछ मौकों पर चूक गए जब वह पारी की रफ्तार नहीं बढ़ा सके। यह शो शनिवार को शाम सात बजे प्रसारित किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News