NZW VS ZIMW : न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, स्टार ओपनर बल्लेबाज आगामी वनडे सीरीज से बाहर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 11:13 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार ओपनर जॉर्जिया प्लिमर कंधे की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गई हैं। उन्हें यह चोट जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान ट्रेनिंग करते समय लगी।

कोच ने जताई निराशा

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच Ben Sawyer ने प्लिमर के बाहर होने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, 'जॉर्जिया टॉप ऑर्डर की अहम खिलाड़ी हैं और टीम में जो ऊर्जा लाती हैं, वह हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उनका इस सीरीज में न खेल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।'

कौन बनीं प्लिमर की जगह नई खिलाड़ी?

Bella James को टीम में शामिल किया गया है। 27 वर्षीय विकेटकीपर बेला जेम्स घरेलू क्रिकेट में लगभग 100 लिस्ट-ए मैच खेल चुकी हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अब तक सिर्फ दो वनडे और एक टी20 मैच खेला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दो वनडे में उन्होंने 51 रन 82.25 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे। कोच सॉयर ने कहा, 'बेला एक शानदार क्रिकेटर हैं और घरेलू क्रिकेट का उनका अनुभव टीम के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।'

युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

तीन मैचों की वनडे सीरीज 5 मार्च से डुनेडिन में शुरू होगी। इस सीरीज में 23 वर्षीय Nensi Patel और 21 वर्षीय Izzy Sharp के डेब्यू की संभावना है। नेन्सी ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू किया था और पांच विकेट लेकर प्रभावित किया। वहीं इज़ी शार्प ने पांच पारियों में 65 रन बनाए हैं और सिर्फ एक बार आउट हुई हैं।

न्यूजीलैंड की अपडेटेड वनडे टीम

टीम में मेलि केर, इज़ी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, बेला जेम्स, जेस केर, एम्मा मैकलियोड, रोज़मेरी मेयर, नेन्सी पटेल, मॉली पेनफोल्ड और इज़ी शार्प शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News