निकोल्स पूरन ने हिंदी में गाया बॉलीवुड का हिट गाना, फैंस हुए आवाज के कायल, Video

punjabkesari.in Tuesday, Apr 15, 2025 - 11:37 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बल्लेबाज निकोल्स पूरन IPL 2025 में बल्ले से आग उगल रहे हैं। पूरन अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। लेकिन इस बार पूरन अपनी बल्लेबाजी नहीं बल्कि हिंदी गाने की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हिंदी में गाना गया है जिसका वीडियो लखनऊ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। 

म्यूजिकल सेशन में पूरन के साथ LSG के कप्तान ऋषभ पंत के युवा खिलाड़ी अब्दुल समद और टीम के अन्य साथी शामिल हुए, जो सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अपने अहम मैच से पहले कुछ पलों का आनंद ले रहे थे। पूरन के साथ कुछ अन्य क्रिकेटर भी मौजूद थे जिसमें कप्तान ऋषभ पंत भी शामिल थे। फैंस ने वीडियो को खूब पसंद किया और और पूरन की आवाज की भी प्रशंसा की। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)

मैच की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से फिनिशर के रोल में लौटे और चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए महत्वपूर्ण जीत दिलाई। धोनी जब क्रीज पर आए थे तब चेन्नई को जीत के लिए 5 ओवर में 53 रन चाहिए थे। धोनी ने एक छोर संभाला और 11 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। शिवम दुबे ने भी 37 गेंदों पर 43 रन बनाकर उनका साथ दिया और टीम को 20वें ओवर में पांच विकेट से जीत दिला दी। यह चेन्नई की लगातार पांच हार के बाद पहली जीत है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया था। लखनऊ ने ऋषभ पंत के 63 तो मिचेल मार्श के 30 रनों की बदौलत 6 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News