ओडिशा के राज्यपाल ने एथलीट दुती को किया सम्मानित

punjabkesari.in Tuesday, Sep 04, 2018 - 09:56 AM (IST)

भुवनेश्वरः ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाली राज्य की स्टार एथलीट दुती चंद को सोमवार को यहां एक समारोह में सम्मानित किया।           

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा, ‘‘ मजबूत इच्छा शक्ति और पक्के संकल्प से किसी को भी सफलता मिल सकती है। दुती को यह सफलता उनकी इच्छा शक्ति पक्के संकल्प और कड़ी मेहनत के कारण मिली है।’’ उन्होंने कहा कि दुती अपनी कड़ी मेहनत के माध्यम से, राज्य तथा देश के लिए और गौरव अर्जित करने में सक्षम हैं।        
PunjabKesari 

दुती ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था और उन्हें दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतने पर राज्य सरकार की ओर से पहले ही तीन करोड़ (डेढ़-डेढ़ करोड़) रूपए की पुरस्कार राशि दी गयी है। इस मौके पर दुती ने कहा, ‘‘ मुझे यह सफलता आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के कारण मिली है। यह सिर्फ मेरी सफलता नहीं है बल्कि इसका श्रेय ओडिशा के लोगों को भी जाता है।’’      

    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News