कल से शुरू होगा PSL 2022, कराची और लाहौर में होगा पूरा टूर्नामेंट; शेड्यूल पर डालें नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 26, 2022 - 02:27 PM (IST)

इस्लामाबाद : छह टीमों का पाकिस्तान सुपर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट कराची और लाहौर में गुरुवार से खेला जाएगा जिसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कोरोना महामारी से जुड़े कड़े स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए हैं। 

पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने बताया, ‘मौजूदा माहौल में सारे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट हो रहे हैं क्योंकि अब महामारी को लेकर अधिक सूचना और जागरूकता है।' कराची में टूर्नामेंट का पहला चरण कल शुरू होगा जिसके बाद 10 फरवरी से मैच लाहौर में होंगे। प्लेऑफ और फाइनल भी 27 फरवरी को लाहौर में खेला जाएगा। 

पिछले साल मार्च में छह खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पीएसएल स्थगित कर दिया गया था। उसके बाद जून में अबुधाबी में इसका आयोजन हुआ। पीसीबी ने उसी कंपनी की सेवायें सातवें सत्र के लिए ली है जिसने पिछले साल अबुधाबी में बायो बबल इंतजाम किए थे। 

नेशनल स्टेडियम पर कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच होने वाले पहले मैच से पूर्व ही लीग पर कोरोना का साया पड़ गया है। पेशावर जाल्मी के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल समेत तीन खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के पांच सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने अकमल की जगह इमामुल हक को खेलने की अनुमति दे दी है। 

पीएसएल 2022 का पूरा शेड्यूल 

27 जनवरी 2022 - कराची किंग्स बनाम मुल्तान सुल्तान्स, नेशनल स्टेडियम, कराची शाम 7:30 बजे
28 जनवरी 2022 - क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम पेशावर जाल्मी, नेशनल स्टेडियम, कराची शाम 7:30 बजे
29 जनवरी 2022 - मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स, नेशनल स्टेडियम, कराची दोपहर 2:30 बजे
29 जनवरी 2022 - कराची किंग्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स, नेशनल स्टेडियम, कराची शाम 7:30 बजे
30 जनवरी 2022 - पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड, नेशनल स्टेडियम, कराची दोपहर 2:30 बजे
30 जनवरी 2022 - कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स, नेशनल स्टेडियम, कराची शाम 7:30 बजे
31 जनवरी 2022 - क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस, नेशनल स्टेडियम, कराची शाम 7:30 बजे
1 फरवरी 2022 - इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तान्स, नेशनल स्टेडियम, कराची शाम 7:30 बजे
2 फरवरी 2022 - पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स, नेशनल स्टेडियम, कराची शाम 7:30 बजे
3 फरवरी 2022 - क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड, नेशनल स्टेडियम, कराची शाम 7:30 बजे
4 फरवरी 2022 - कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी, नेशनल स्टेडियम, कराची शाम 7:30 बजे
5 फरवरी 2022 - इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम लाहौर कलंदर्स, नेशनल स्टेडियम, कराची दोपहर 2:30 बजे
5 फरवरी 2022 - पेशावर जाल्मी बनाम मुल्तान सुल्तान्स, नेशनल स्टेडियम, कराची शाम 7:30 बजे
6 फरवरी 2022 - कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड, नेशनल स्टेडियम, कराची शाम 7:30 बजे
7 फरवरी 2022 - क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम लाहौर कलंदर्स, नेशनल स्टेडियम, कराची शाम 7:30 बजे
10 फरवरी 2022 - मुल्तान सुल्तान बनाम पेशावर जाल्मी, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर शाम 7:30 बजे
11 फरवरी 2022 - लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तान, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर शाम 7:30 बजे
12 फरवरी 2022 - इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर शाम 7:30 बजे
13 फरवरी 2022 - पेशावर जाल्मी बनाम कराची किंग्स, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर दोपहर 2:30 बजे
13 फरवरी 2022 - लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर शाम 7:30 बजे
14 फरवरी 2022 - इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम कराची किंग्स, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर शाम 7:30 बजे
15 फरवरी 2022 - पेशावर जाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर शाम 7:30 बजे
16 फरवरी 2022 - मुल्तान सुल्तान बनाम कराची किंग्स, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर शाम 7:30 बजे
17 फरवरी 2022 - इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जाल्मी, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर शाम 7:30 बजे
18 फरवरी 2022 - मुल्तान सुल्तांस बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर दोपहर 3:30 बजे
18 फरवरी 2022 - लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर रात 8:30 बजे 
19 फरवरी 2022 - लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर शाम 7:30 बजे
20 फरवरी 2022 - क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर दोपहर 2:30 बजे
20 फरवरी 2022 - मुल्तान सुल्तान्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर शाम 7:30 बजे
21 फरवरी 2022 - लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी, 30वां मैच गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर शाम 7:30 बजे
23 फरवरी 2022 - टीबीसी बनाम टीबीसी, क्वालिफायर गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर शाम 7:30 बजे
24 फरवरी 2022 - टीबीसी बनाम टीबीसी, एलिमिनेटर 1 गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर शाम 7:30 बजे
25 फरवरी 2022 - टीबीसी बनाम टीबीसी, एलिमिनेटर 2 गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर शाम 7:30 बजे
27 फरवरी 2022 टीबीसी बनाम टीबीसी, फाइनल गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर शाम 7:30 बजे 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News