यह भारतीय क्रिकेटर पुलिस वाली के साथ शादी की हथकड़ियों में बंधा

punjabkesari.in Thursday, Mar 08, 2018 - 11:40 AM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके तेज गेंदबाज परविंदर अवाना हाल ही में चोरी-छिपे पुलिस वाली के साथ शादी की हथकड़ियों में बंध गए हैं। नोएडा के रहने वाले परविंदर ने मंगलवार (6 मार्च) को लोनी में गुपचुप तरीके से दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर संगीता कसाना के साथ सात फेरे लिए। परविंदर अवाना 10 मार्च को ग्रेटर नोएडा में रिसेप्शन देंगे। जिसमें कई क्रिकेटरों के शामिल होने की संभावना है।
परविंदर अवाना उन गेंदबाजों में शुमार हैं जो भारत की तरफ से 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। अवाना की शादी में घर वालों के साथ बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। परविंदर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार परफारमेंस किया था, जिसके बाद उनको टी-20 में मौका दिया गया था। परविंदर हिमांचल प्रदेश की तरफ से रणजी क्रिकेट खेलते थे। कई सारी इंजरी और कम मौकों के चलते उनका क्रिकेट करिअर लगभग खत्म हो चुका है लेकिन शादी करके अवाना ने अपनी जिंदगी की दूसरी पारी शुरु कर दी है।
परविंदर ने साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले से टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। हालांकि उन्होंने भारत के लिए कुल मिलाकर दो टी20 मैच ही खेले। इसके अलावा आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा भी रहे। उन्होंने आईपीएल में खेले 33 मैचों में 39 विकेट हासिल किए।
वह इस समय घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और इनकम टैक्स विभाग में बतौर इंसपेक्टर के तौर पर कार्यरत हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News