रोहित शर्मा ने पकड़ी स्टनर कैच, फैंस ने विराट पर बनाए ऐसे मीम्स, देखकर छूट जाएगी हंसी

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 03:01 PM (IST)

कोलकाता : ईडन गार्डन में खेले जा रहे टीम इंडिया के पहले डे नाइट टैस्ट में भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक हाथ से स्टनर कैच पकड़कर चर्चा में आ गए। दरअसल, बांगलादेश की शुरुआत खराब रही थी। 15 रन पर इमरुल का विकेट गंवाने के बाद जब बांगलादेश के कप्तान मोमिनुल हक पिच पर नजरें जमाने की कोशिश कर रहे थे तभी भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव की एक गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए पहली स्लिप में खड़े विराट कोहली (Virat Kohli) की ओर निकल गई। अब यहां गफलत यह हुई कि रोहित को लगा कि गेंद उनके एरिया में हैं। उन्होंने दाएं ओर जंप लगाते हुए एक हाथ से स्टनर कैच पकड़ ली। यह कैच इतनी जोरदार थी कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी रोहित को बधाई देने पहुंच गए। स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने भी रोहित की इस कैच पर खूब तालियां पिटीं। 

विराट कोहली को सोशल साइट्स पर क्रिकेट फैंस ने किया ट्रोल

रोहित शर्मा ने जैसे ही यह कैच पकड़ी, सोशल मीडिया पर विराट कोहली को जमकर ट्रोल किया गया। दरअसल, विराट ने बीते दिनों ही पिंक गेंद के व्यवहार पर बयान दिया था कि यह गेंद हॉकी तरह भारी है। विराट ने अनुमान लगाया था कि इस गेंद को कैच करना इतना आसान नहीं होगा। इसी बीच विराट की ओर कैच जब रोहित ने लपकी तो क्रिकेट फैंस ने विराट को खूब ट्रोल किया।
देखें विराट पर बने कुछ मीम्स-

Pink Ball Test: Rohit caught stunner catches, fans made such mimes on Virat

Pink Ball Test: Rohit caught stunner catches, fans made such mimes on Virat

Pink Ball Test: Rohit caught stunner catches, fans made such mimes on Virat

 

Pink Ball Test: Rohit caught stunner catches, fans made such mimes on Virat

बता दें कि पहले पिंक टेस्ट में टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। टीम इंडिया ने मोमिनुल हक, मोहम्मद मिथुन और मुशफिकुर रहीम को शून्य पर आऊट किया तो वहीं, इमरुल को 4 तो महमुदुल्लाह को महज 6 रनों पर ही आऊट कर दिया। ईशांत शर्मा शुरुआती स्पैल में काफी किफायती नजर आए। उन्होंने 7 ओवर में 7 रन देकर दो विकेट चटकाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News