महान भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
punjabkesari.in Sunday, Apr 02, 2023 - 05:04 PM (IST)

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व क्रिकेट में भारत के उत्थान में उनका अहम योगदान रहा। दुर्रानी का 88 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘सलीम दुर्रानी जी महान क्रिकेटर थे और अपने आप में एक संस्थान थे। उन्होंने विश्व क्रिकेट में भारत के उत्थान में अहम योगदान दिया। मैदान के भीतर और बाहर वह अपनी शैली के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों को सांत्वना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'
गुजरात के साथ दुर्रानी के करीबी और मजबूत संबंधों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कई साल गुजरात और सौराष्ट्र के लिए खेला और प्रदेश में अपना घर भी बनाया। उन्होंने कहा, ‘मुझे उनसे बात करने का मौका मिला और मैं उनकी बहुमुखी प्रतिभा से काफी प्रभावित रहा। उनकी कमी निश्चित तौर पर खलेगी।' दुर्रानी अपने छोटे भाई जहांगीर दुर्रानी के साथ जामनगर में रहते थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

इराक में ISIS आतंकी कर रहे रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल ! UN अधिकारी जुटा रहे सबूत

जींद में AAP की तिरंगा यात्रा आज, अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान पहुंचेंगे

राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास की संगत के लिए अच्छी खबर, मिली ये सुविधा