पॉवरलिफ्टर्स जयदीप और सकीना खातून ने टोक्यो पैरालम्पिक के लिए क्वालीफाई

punjabkesari.in Wednesday, Jul 14, 2021 - 07:39 PM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली, टोक्यो पैरालम्पिक के लिए जाने वाले भारतीय दल को उस समय मजबूती मिली जब विश्व पैरा पॉवरलिफ्टिंग ने भारत को दो बाइपरटाइट कोटा भारत को सौंप दिए। जयदीप कुमार को पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में कोटा दिया गया जबकि सकीना खातून को 50 किग्रा वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सकीना 2014 राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता और 2018 के एशियाई पैरा खेलों की रजत पदक विजेता हैं। भारत ने 2016 के पिछली रियो पैरालम्पिक में सिर्फ एक पॉवरलिफ्टर फरमान बाशा को भेजा था। रोहतक स्थित जयदीप पिछले तीन पैरा खेलों और 2014 के पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में चौथे स्थान पर रहे थे और अब वह टोक्यो पैरालम्पिक में इस गतिरोध को तोड़ने का लक्ष्य रखते हैं। 

जयदीप ने कहा कि मेरा एकमात्र लक्ष्य टोक्यो पैरालम्पिक में पदक जीतना है। मैं इस बार चौथे स्थान के गतिरोध को तोड़ना चाहता हूं। पैरालम्पिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पॉवरलिफ्टर बनी सकीना ने कहा कि पैरालम्पिक के लिए कवालिफ़ाई करना मेरे लिए सपना पूरा होने जैसा है।मैं इसके लिए पिछले दो साल से कड़ी मेहनत कर रही थी और अब मैं पदक जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाऊंगी। सकीना बेंगलुरु स्थित साई सेंटर में अपने पति और कोच बाशा के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर रही हैं। जयदीप भी जल्द टीम के साथ जुड़ेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News