इंस्टा मॉडल ने बढ़ाई पृथ्वी शॉ की मुश्किलें, बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया कड़ा ''एक्शन''

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2023 - 01:21 PM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : इंस्टा मॉडल सपना गिल ने भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शाॅ का सपना गिल के साथ सेल्फी विवाद हुआ था जो अब भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहा। अब इस मामले में मुंबई हाईकोर्ट ने पृथ्वी शॉ सहित कुल 11 लोगों को इस मामले में नोटिस भेजा है।

शॉ इस समय आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। उनका प्रदर्शन वैसे भी खराब चल रहा है और इस बीच कोर्ट ने सपना गिल द्वारा की गई शिकायत पर एक्शन लेते हुए शॉ समेत अन्य पर उस एफआईआर को लेकर नोटिस भेजा है, जो सपना गिल के खिलाफ की गई थी। दरअसल, शॉ ने एफआईआर दर्ज करवाई थी कि सपना गिल और उनके दोस्तों ने हमला किया और उनके साथ मारमीट की है। वहीं अब सपना ने शिकायत की है कि उन्होंने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

PunjabKesari

मॉडल सपना गिल ने शॉ के खिलाफ मुंबई में एक शिकायत दर्ज कराई थी। सपना गिल ने अपनी शिकायत में पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव को आरोपी बनाया है। उसने छेड़छाड़ का आरोप लगाया, साथ ही सरकारी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट भी शामिल की है। शॉ के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509 और 324 के तहत शिकायत दर्ज की गई थी। इसी याचिका के आधार पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने पृथ्वी शॉ सहित 11 लोगों को नोटिस भेजा है।

आखिर  क्या है मामला?

बता दें कि शॉ अपने दोस्तों के साथ फरवरी में एक होटल में खाना खाने गए थे, जहां उनका सपना गिल के साथ उनका विवाद हो गया था। शॉ और सपना गिल के बीच हुई बहस व हाथापाई का वीडियो भी सामने आया था। मामले पर पृथ्वी शॉ के वकील ने कहा था कि सपना गिल शॉ के साथ सेल्फी लेना चाहती थीं, लेकिन शॉ ने सेल्फी लेने से मना कर दिया। इसके बाद सपना ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बाद में क्रिकेटर से बहस की। शॉ के कहने पर पुलिस ने सपना गिल सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।  सपना गिल ने भी पृथ्वी शॉ के खिलाफ कई आरोप लगाए थे और पहले भी मामला दर्ज कराया था, लेकिन अब सपना गिल ने नई शिकायत दर्ज कराई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News