अजिंक्य रहाणे ने पत्नी संग शेयर की अपनी बेटी की पहली फोटो, लोगों ने लुटाया प्यार

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 10:38 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) हाल ही में पिता बने हैं। उनकी पत्नी राधिका धोपावकर ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया जिसकी फोटो अजिंक्य रहाणे में अपने फैंस के साथ शेयर की है। इस फोटो पर लोग भर-भर कर प्यार लुटा रहे हैं और अजिंक्य रहाणे को पिता बनने पर मुबारकबाद दे रहे हैं। 

अजिंक्य रहाणे की पत्नी और बेटी 

PunjabKesari, Ajinkya Rahane Wife, Radhika Dhopavkar, Ajinkya Rahane Photo, Ajinkya Rahane Daughter

अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी राधिका धोपावकर (Radhika Dhopavkar) के साथ अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए हैलो लिखा है। ट्विटर पर शेयर की गई इस फोटो को 3 घंटों में 42 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं जबकि 1.5 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए रहाणे को बेटी के जन्म पर बधाई दी है। 

PunjabKesari

सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह ने भी दी अजिंक्य रहाणे को बधाई 

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने राधिका और रहाणे  को बधाई देते हुए कहा, अपने पहले बच्चे के माता-पिता होने की खुशी अद्वितीय होती है। भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने शहर में नए डैडी को बधाई। इसी के साथ ही उन्होंने आशा की कि मां (राधिका) और लिटल प्रिंसेस ठीक होगी। इसी के साथ ही उन्होंने लिखा, जीवन का मजेदार पार्ट अब शुरू होता है अज्जू। 

PunjabKesari

अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर की शादी 

गौर हो कि अजिंक्य रहाणे ने सितम्बर 2017 में बचपन की दोस्त राधिका धोपावकर के साथ लम्बे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। इसी साल जुलाई में रहाणे ने सोशल मीडिया के जरिए पत्नी राधिका के गर्भवती होने की खुशी भी फैंस के साथ साझा की थी जिसमें राधिका बेबी बंप के साथ दिखाई दी थी। रहाणे फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Hello ❤️

अक्तू॰ 7, 2019 को 1:35पूर्वाह्न PDT बजे को Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane) द्वारा साझा की गई पोस्ट


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News