शिखर धवन और उनकी पत्नी सोफी शाइन का डांस वीडियो वायरल, धुरंधर गाने पर दिखाए डांस मूव्स (Video)
punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 01:27 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय ओपनर ने शिखर धवन और सोफी शाइन लम्बे समय से रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार एक निजी समारोह में शनिवार 21 फरवरी को शादी कर ली है। इस दौरान दोनों के परिवारिक सदस्य और खास दोस्त आदि ही शामिल थे। शादी के बाद धवन और उनकी पत्नी सोफी की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें कपल धुरंधर फिल्म के एक गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा खूब प्यार लुटाया जा रहा है।
यह वीडियो शादी से पले संगीत सेरेमनी का है। संगीत सेरेमनी में धवन और सोफी ने संगीत सेरेमनी में धुरंधर के गाने शरारत पर डांस किया। सोफी ने ब्राउन एम्बेलिश्ड लहंगा पहना हुआ था जबकि शिखर ने ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहनी थी। धवन पूरी मस्ती में डांस करते नजर आए जबकि सोफी ने भी बखूभी उनका साथ दिया।
🚨It's so good to see Shikhar Dhawan looking this happy. He’s been through some really rough patches with his divorce, but he never stopped smiling. Seeing him dance like that at the sangeet is just great.❤️pic.twitter.com/yCEzh9KWyd
— Avnish Aryan (@avnisharya123) February 20, 2026
सोफी शाइन
सोफी शाइन एक आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। उन्होंने कैसलरॉय कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की। इससे पहले वह अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थीं। अभी वह Da One Sports की COO हैं और शिखर धवन फाउंडेशन को भी लीड करती हैं, और उसके चैरिटेबल कामों की देखरेख करती हैं।
सोफी शाइन और शिखर धवन पहली बार कब मिले थे?
यह कपल दुबई के एक रेस्टोरेंट में पहली बार मिला था और अपने रिश्ते को लेकर लो प्रोफाइल रहा, भले ही सोफी को 2024 में पंजाब किंग्स के मैच और 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी में देखा गया था। लेकिन कभी अपने रिश्तों के बारे में बात नहीं की। हालांकि जून 2025 में पब्लिकली अपने रिश्ते को माना। तब से यह कपल कभी-कभी सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करता रहा है।

