रेंजर्स एफसी ने बाला देवी को किया अनुबंधित, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 29, 2020 - 09:46 PM (IST)

बेंगलुरू : स्काटलैंड के प्रतिष्ठित क्लब रेंजर्स एफसी ने बुधवार को भारत की राष्ट्रीय महिला फुटबाल टीम की फारवर्ड बाला देवी के साथ अनुबंध की घोषणा की। नवंबर में रेंजर्स में ट्रायल में सफल रहने वाली 29 साल की बाला देवी अंतरराष्ट्रीय क्लीयरेंस मिलने पर क्लब से जुड़ेंगी। बाला देवी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेशेवर अनुबंध करने वाली पहली भारतीय महिला फुटबाल खिलाड़ी हैं। वह रेंजर्स की पहली एशियाई अंतरराष्ट्रीय फुटबालर भी हैं। बाला देवी भारतीय की राष्ट्रीय महिला टीम की मौजूदा शीर्ष स्कोरर भी हैं। उन्होंने 2010 से टीम की ओर से 58 मैचों में 52 गोल दागे हैं। वह दक्षिण एशियाई की सबसे अधिक गोल करने वाली फुटबाल खिलाड़ी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News