रविन्द्र जडेजा ने धोनी के साथ शेयर की Rare फोटो, लिखा- आप जब मुस्कुराते है...

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2020 - 02:34 PM (IST)

नई दिल्ली : टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन ऑलराऊंडर में से एक रविन्द्र जडेजा ने एमएस धोनी की तारीफ करती एक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। धोनी ने बीते दिनों ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। ऐसे में दिग्गज क्रिकेटरों ने धोनी को उनके सफल करियर को लेकर बधाई दी थी। अब इसी क्रम में जडेजा ने भी धोनी के बारे में कुछ कहा है। 
दरअसल, जडेजा ने धोनी, मुरली विजय के साथ कैरम खेलते हुए की अपनी एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है। उक्त तस्वीर में धोनी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। 

जडेजा ने धोनी को लेकर अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया- और आप जब मुस्कुराते है। सारी दुनिया थम जाती है और थोड़ी देर के लिए रुक जाती है, कारण तुम कमाल हो। उसी तरीके से जैसे आप है...

जडेजा का रिकॉर्ड भी है कमाल
आईपीएल में रवींद्र जडेजा का रिकॉर्ड भी कमाल का है। 170 मैचों में उनके नाम 1927 रन दर्ज है। उनकी औसत 24 और स्ट्राइक रेट 122 के आसपास है। खास बात यह है कि वह इस दौरान 108 विकेट भी निकाल चुके हैं। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/16 है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News