RCB vs CSK : कोहली के आगे फेल हुआ धोनी का DRS, अंपायर भी हो गए हैरान
punjabkesari.in Friday, Mar 28, 2025 - 08:44 PM (IST)

खेल डैस्क : महेंद्र सिंह धोनी अक्सर विश्व क्रिकेट में अपनी स्टीक फैसलों के कारण जाने जाते हैं। खास तौर पर डीआरएस को लेकर उनके फैसले अच्छे रहते हैं। लेकिन शुक्रवार को चेपक में सीएसके और आरसीबी के बीच हुए हाई-वोल्टेज मुकबले में धोनी डीआरएस चूक गए। उनके सामने विराट कोहली थे, जिनके खिलाफ खलील अहमद ने पगबाधा की जोरदार अपील की थी। धोनी भी आश्वस्त लग रहे थे लेकिन मैदानी अंपायर ने इसे नकार दिया। धोनी ने खलील से बात करने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को डीआरएस लेने का ईशारा कर दिया। लेकिन डीआरएस का फैसला धोनी की अपील के विरोध में हुआ। वहीं, मैदान पर खड़े धोनी फैसला अपने हक में आने पर मुस्कराते हुए दिखे। देखें वीडियो-
— kuchnahi123@12345678 (@kuchnahi1269083) March 28, 2025
धोनी ने डीआरएस में चूकने के बाद अपनी तेजतर्रार विकेटकीपिंग से दोबारा चर्चा हासिल कर ली। बेंगलुरु के लिए ओपनिंग पर आए फिल सॉल्ट ने आते ही जोरदार शॉट लगाए थे लेकिन पांचवें ओवर में धोनी ने सॉल्ट से हुई जरा सी गलती को विकेट में कंवर्ट कर दिया। दरअसल, हुआ यूं कि सॉल्ट ने नूर अहमद की एक गेंद पर इन साइड आऊट शॉट मारने की कोशिश की थी। वह गेंद से चूक गए। उनका एक पैर गड़बड़ाया। इसका फायदा उठाते हुए धोनी ने बेल्स उड़ा दिए। देखें वीडियो-
Ladies & gentlemen, presenting the GEN GOLD who never gets OLD! ⚡🔥#MSDhoni pulls off yet another lightning-fast stumping and this time, it's #PhilSalt who’s left stunned! 😮💨💪🏻
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 28, 2025
Watch LIVE action ➡ https://t.co/MOqwTBm0TB#IPLonJioStar 👉 #CSKvRCB | LIVE NOW on Star Sports… pic.twitter.com/kK3B5jxhXT
कोहली की कम स्ट्राइक रेट ने बढ़ाई चिंता
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले मुकाबले में विराट कोहली ने 36 गेंदें पर 4 चौके और तीन छककों की मदद से 59 रन बनाकर अपनी टीम को 17वें ओवर में ही मैच जितवा दिया था। उनकी स्ट्राइक रेट 163 रही। लेकिन चेन्नई के खिलाफ उनकी स्ट्राइक रेट थम सी गई। एक तरफ जब फिल सॉल्ट 16 गेंदों पर 32 तो देवदत्त पडिक्कल 14 गेंदों पर 27 रन बनाकर आऊट हो गए तो विराट ने 30 गेंदों पर 31 रन ही बनाए। यानी उनकी स्ट्राइक रेट 103 ही रही। इस दौरान आरसीबी 15 ओवरों में 138 रन ही बना पाई थी, जोकि निश्चित तौर पर कम स्कोर था।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नाथन एलिस, नूर अहमद, खलील अहमद।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, राशिख सलाम, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।