रिपोर्ट OUT : धोनी टी-20 विश्व कप 2020 खेलेंगे या नहीं पर की स्थिति स्पष्ट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 24, 2019 - 10:53 PM (IST)

नई दिल्ली : आखिरकार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। रिपोर्ट सामने आ रही हैं कि धोनी ने बीसीसीआई से ऋषभ पंत को ही अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) के लिए तैनात करने की बात कही है। धोनी ने कहा कि आगामी विश्व कप के लिए ऋषभ पंत (Rishabh pant) को उनके विकल्प के तौर पर तैनात करना चाहिए। धोनी ने यहां यह भी साफ किया कि वह नवंबर तक क्रिकेट से सिर्फ इसलिए हटे हैं ताकि बीसीसीआई (BCCI) को ऋषभ पंत को तैयार करने में पर्याप्त समय मिल सके। 

महेंद्र सिंह धोनी का ऋषभ पंत को मौका देने पर बयान 

ms dhoni images, dhoni photos, dhoni hd images

महेंद्र सिंह धोनी ने बीसीसीआई तक खबर पहुंचाई है कि टी-20 वर्ल्ड कप बेहद खास होना है ऐसे में ऋषभ पंत को पर्याप्त मौके मिलने चाहिए। धोनी ने इस दौरान नवंबर में बांगलादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज में वापसी की खबरों को पुख्ता किया। धोनी का कहना है कि वह निश्चित तौर पर नवंबर में वापसी का सोच रहे हैं। तब तक पंत के पास भी पर्याप्त समय होगा।

महेंद्र सिंह धोनी कब तक वापसी करेंगे 

Sports, ms dhoni images, dhoni photos, dhoni hd images

गौर हो कि इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम से दूरी बनाई हुई है। पहले उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से मना कर दिया था। इसके बाद धोनी आर्मी की ट्रेनिंग पर 15 दिनों के लिए कश्मीर चले गए। 15 अगस्त को वापस लौटने के बाद जब उनके दक्षिण अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज में खेलने की खबरें आई तो उन्होंने इसके लिए भी खुद को अनुपलब्ध बताया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News