ताबड़तोड़ शतक लगाकर क्रिकेट दिग्गजों से Rishabh Pant ने तारीफें पाईं, जानिए किसने क्या लिखा
punjabkesari.in Saturday, Jul 02, 2022 - 02:28 PM (IST)
नई दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के पहले दिन 146 रन बनाकर भारत को संकट से निकालने वाले भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की पारी को पूर्व क्रिकेटरों ने ‘दबाव में खेली गई खास पारी’ बताया। भारत के पांच विकेट 98 रन पर गिर गए थे जिसके बाद पंत और रविंद्र जडेजा (नाबाद 83) ने 222 रन की नाबाद साझेदारी की।
चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया- शानदार ऋषभ पंत। बेहतरीन। रविंद्र जडेजा की भी महत्वपूर्ण पारी। स्ट्राइक बखूबी रोटेट की और शानदार शॉट खेले।
Simply awesome @RishabhPant17!
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 1, 2022
Well done.👏
Crucial innings by @imjadeja. Rotated the strike well and played some amazing shots.#ENGvIND pic.twitter.com/9ACuhVlGTT
भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ट्वीट किया- दबाव में टेस्ट बल्लेबाजी का खास नमूना ऋषभ पंत ने पेश किया। रविंद्र जडेजा की जितनी तारीफ की जाए कम है।
Special exhibition of test match batting under pressure .@RishabhPant17 @imjadeja ..can't get better then this ..get to 375 tmrw ..
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) July 1, 2022
पंत की पारी पर ट्विटर पर अन्य प्रतिक्रियाएं इस प्रकार है।
वीरेंद्र सहवाग : पंत अपनी ही लीग में है। दुनिया का सबसे मनोरंजक क्रिकेटर। यह पारी खास है।
Pant is in a league of his own.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 1, 2022
The most entertaining cricketer in the world, this is a special one. pic.twitter.com/PgGTjgxUd9
वेंकटेश प्रसाद : ऋषभ पंत ने बॉक्स आफिस हिट पारी खेली। जवाबी हमले की सबसे लाजवाब पारियों में से एक। खास खिलाड़ी।
सुरेश रैना : क्या शानदार साझेदारी। पंत और जडेजा इसी तरह खेलते रहो। दोनों को शाबासी
हरभजन सिंह : उम्दा पारी ऋषभ पंत। जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। ऐसे ही खेलते रहो।
संजय मांजरेकर : पंत आजकर मजे के लिए महान टेस्ट पारियां खेल रहा है। वाह
कुलदीप यादव : फायर है ऋषभ पंत
मोहम्मद कैफ : पंत ने दिखा दिया कि आत्मविश्वास से आप मैच पलट सकते हैं।
Super stuff @RishabhPant17 👏🏽👏🏽 Easily the best WK batter in Tests right now 👊🏽 #ENGvIND pic.twitter.com/Ue7CqWPtBJ
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) July 1, 2022
वसीम जाफर : सुपर स्टफ ऋषभ पंत। टेस्ट क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज।
राशिद खान : ऋषभ पंत अद्भुत है।
माइकल वॉन : यह पारी खेलने में मजा आया।