रोड सेफ्टी सीरीज : दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैड को 8 विकेट से हराया

punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 04:05 PM (IST)

रायपुर : दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के अपने तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड को 121 रनों के कम स्कोर पर आउट करने के बाद द. अफ्रीकी टीम ने मोर्न वान विक (46 रन, 31 गेंद, 6 चौके, 2 छक्के) के नेतृत्व में अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 13 ओवरों में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

दक्षिण अफ्रीका की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। उसे एक मैच में हार भी मिली है। उसके खाते में अब 8 अंक हो गए हैं। इंग्लैंड की यह तीन मैचों में पहली हार है। उसके खाते में भी 8 अंक हैं। लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण दक्षिण अफ्रीका तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। द. अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की। एंड्रयू पुटिल (23 रन, 22 गेंद, 3 चौके) ने विक के साथ पहले विकेट के लिए 44 गेंदों पर 59 रन जोड़े। 

पुटिक इसी योग पर जेम्स ट्रेडवेल द्वारा बोल्ड किए गए। विक ने अल्वारो पीटरसन (नाबाद 31 रन, 18 गेंद, तीन चौके, 1 छक्का) के साथ टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। विक 95 के कुल योग पर आउट हुए लेकिन इसके बाद पीटरसन और कप्तान जोंटी रोड्स (नाबाद 17 रन, 7 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया औऱ 42 गेंदें शेष रहते टीम को जीत दिला दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News