रोहित शर्मा को उम्मीद, भारत जीतेगा अंडर 19 विश्व कप

punjabkesari.in Wednesday, Jan 22, 2020 - 04:33 PM (IST)

आकलैंड : सीनियर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को उम्मीद जताई कि भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप (ICC Under 19 World Cup) जीतेगी। गत चैम्पियन भारत ने श्रीलंका और जापान को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। रोहित ने ट्वीट किया, ‘भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं। उनकी शुरूआत शानदार रही है और वे खिताब बरकरार रख सकते हैं।' 

अंडर 19 विश्व कप में भारतीय टीम 

प्रियम गर्ग (Priyam Grag) की कप्तानी में भारत ने जापान को दस विकेट से हराकर अंडर 19 विश्व कप सुपर लीग क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारत ने 2018 में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की कप्तानी में अंडर 19 विश्व कप जीता था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News