पहले रैना ने रोहित का फिर रोहित ने रैना का तोड़ा यह खास रिकॉर्ड

punjabkesari.in Sunday, Apr 29, 2018 - 04:24 PM (IST)

जालन्धर : पुणे में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए टी-20 दौरान एक मुकाबला चेन्नई के सुरेश रैना और मुंबई के रोहित शर्मा के बीच भी चल रहा था। पहले बैटिंग करने चेन्नई उतरी थी, ऐसे में रैना ने यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया लेकिन जैसे ही मुंबई दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी रोहित ने यह रिकॉर्ड अपने नाम करने में जरा भी देर नहीं लगाई। दरअसल रोहित के नाम पर आईपीएल में दूसरा सर्वाधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। वह अब तक 181 लगा चुके हैं जोकि रैना (179) से दो ज्यादा है। 

डीविलियर्स और धोनी भी दे रहे हैं कड़ी टक्कर
सुरेश रैना से पहले एबी डीविलियर्स रोहित शर्मा का टक्कर दे रहे थे। एबी डीविलियर्स के नाम पर आईपीएल के 135 मैचों में 179 छक्के दर्ज हैं। जबकि एमएस धोनी के नाम पर 166 मैचों में 171 छक्के। रन मशीन धोनी भी इस लिस्ट में छठे नंबर पर बने हुए हैं। उनके आईपीएल के 155 मैचों में 168 छक्के हैं। इस लिस्ट में 160 छक्कों के साथ डेविड वार्नर, 153 के साथ युसूफ पठान, 151 के साथ केरोन पोलार्ड और 142 छक्कों के साथ युवराज सिंह बने हुए हैं। बता दें कि इस लिस्ट में सबसे ऊपर हमेशा की तरह क्रिस गेल (288 छक्के) बने हुए हैं।

हालांकि इस मामले में रैना अभी भी है सबसे आगे
PunjabKesari
मुंबई इंडियंस के खिलाफ रैना 32 छक्के लगा चुके हैं। यह किसी भी टीम के बल्लेबाज का मुंबई के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई के ही महेंद्र सिंह धोनी है जो मुंबई के बॉलरों को 27 छक्के मार चुके हैं। तीसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं जो 26 छक्के मार चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News