आईसीसी का एक अनोखा रिकॉर्ड जिसे हासिल करने में रोहित को 18 साल लग गए !
punjabkesari.in Sunday, Mar 09, 2025 - 08:52 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दुबई के मैदान पर चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मुकाबले में 18 साल का पहला रिकॉर्ड बनाया। रोहित 2007 से लेकर 2025 तक कुल 9 आईसीसी फाइनल खेल चुके हैं लेकिन पहली बार वह फाइनल में अर्धशतक लगाने में सफल रहे हैं। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तब अर्धशतक लगाया जब भारतीय टीम 252 रन का पीछा करने के लिए उतरी थी। रोहित ने शुभमन के साथ पहले विकेट के लिए 100 से ज्यादा की साझेदारी भी की।
आईसीसी फाइनल में रोहित शर्मा का प्रदर्शन
2007 - 30* (टी20 विश्व कप)
2013 - 9 (चैंपियंस ट्रॉफी)
2014 - 29 (टी20 विश्व कप)
2017 - 0 (चैंपियंस ट्रॉफी)
2021 - 34, 30 (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप)
2023 - 15, 43 (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप)
2023 - 47 (वनडे विश्व कप)
2024 - 9 (टी20 विश्व कप)
2025 - 76 (चैंपियंस ट्रॉफी)
सीटी फाइनल में 50 से अधिक स्कोर बनाने वाले कप्तान
117 - सौरव गांगुली (भारत) बनाम न्यूजीलैंड, नैरोबी (जिमबाब्वे), 2000
76 - रोहित शर्मा (भारत) बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2025
74 - सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) बनाम भारत, कोलंबो, 2002
61* - हैंसी क्रोन्ये (दक्षिण अफ्रीका) बनाम वेस्टइंडीज, ढाका, 1998
76 रन रोहित शर्मा का किसी भी वनडे फाइनल में सर्वोच्च स्कोर है, जो सीबी सीरीज 2008 के दौरान एससीजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके 66 रन बनाने में सफल रहे थे।
HIGH & HANDSOME! 🙌#RohitSharma steps out & welcomes Nathan Smith with a 93m six! 🤯#ChampionsTrophyOnJioStar FINAL 👉 #INDvNZ | LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 2 & Sports18-1!
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 9, 2025
📺📱 Star watching FREE on JioHotstar: https://t.co/Bp0noOiMnu pic.twitter.com/6OmjhbNdOx
हालांकि, फाइनल मैच के दौरान एक बुरा रिकॉर्ड भी रोहित के नाम पर जुड़ा। वह वनडे में बतौर कप्तान लगातार 12वीं टॉस हारे। देखें आंकडे़-
12 रोहित शर्मा (नवंबर 2023 - मार्च 2025)
12 ब्रायन लारा (अक्टूबर 1998 - मई 1999)
11 पीटर बोरेन (मार्च 2011 - अगस्त 2013)
मैच की बात करें तो दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए डेरिल मिशेल और माइकल ब्रेसवेल के अर्धशतक की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर भारत को 252 रन का लक्ष्य दिया। भारत की तरफ से कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपने नाम किए। जवाब में टीम इंडिया ने शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने अच्छी शुरूआत की। रोहित पहली 11 ओवर के अंदर ही अर्धशतक बनाने में सफल रहे। बीच में भारत की रन गति कम हो गई जब विराट 1 तो शुभमन 31 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद श्रेयस ने टीम को संभाला।