SA vs ENG : डरबन में आया डी-कॉक का तूफान, 8 गगनचुंबी छक्कों समेत ठोके 65 रन

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 12:29 PM (IST)

नई दिल्ली : डरबन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान क्विटंम डीकॉक ने अपनी बेहतरीन फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए इंगलैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। इंगलैंड से मिले 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साऊथ अफ्रीका ने महज 8 ओवरों के अंदर ही 90+ रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए थे। साऊथ अफ्रीका को मजबूत स्कोर तब पहुंचाने के लिए डीकॉक ने बड़ी भूमिका निभाई। पहले तो उन्हें साऊथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज 17 गेंदों में फिफ्टी लगाई। साथ ही 8 गगनचुंबी छक्के लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। 

SA vs ENG : De Kock storm in Durban, 65 runs including 8 skyscrapers

डिकॉक अपनी पारी के दौरान इतने खतरनाक नजर आ रहे थे कि उन्होंने मोईन अली, टॉम कुरैन जैसे गेंदबाजों के खिलाफ लगातार गेंदों पर बाऊंड्रीज हासिल की। अपनी 65 रन की पारी के दौरान डीकॉक ने महज 22 गेंदें खेलीं। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और 8 छक्के भी निकले। अकेले डीकॉक ही नहीं बल्कि वेन दूसें ने भी 26 गेंदों में 43 रन बनाए। इसके अलावा ड्वेन प्रीटोरियस भी अंतिम ओवरों में बड़ी हिट लगाने में कामयाब रहे लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिलवा पाए। 

टी-20 में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे तेज अर्धशतक
17 क्विंटन डी कॉक बनाम इंग्लैंड, डरबन 2020*
21 एबी डिविलियर्स 1 इंग्लैंड, जोहान्सबर्ग 2016
21 क्विंटन डी कॉक 1 इंग्लैंड, मुंबई 2016
23 एबी डिविलियर्स बनाम इंग्लैंड, चटगांव 2014

टी-20 में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक

SA vs ENG : De Kock storm in Durban, 65 runs including 8 skyscrapers
12 युवराज सिंह, डरबन 2007
17 क्विंटन डी कॉक, डरबन 2020 *
18 कॉलिन मुनरो, हैमिल्टन 2018
19 मार्टिन गुप्टिल, ऑकलैंड 2019

बता दें कि इंगलैंड ने पहले खेलते हुए जेसन रॉय के 40, बेयरस्टो के 35, कप्तान इयोन मोर्गन के 27, बेन स्टोक्स के 47 तो मोईन अली के 39 रन की बदौलत 204 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने तेजतर्रार शुरुआत की। डीकॉक ने 65 तो बावुमा ने 31 रन बनाए। इसके अलावा दूसें ने भी 43 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इंगलैंड ने यह मैच महज दो रन से जीता। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News