SA vs NZ : केन विलियमसन ने 5 साल बाद जड़ा वनडे शतक, बने 7 हजारी, टीम जीती
punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2025 - 06:14 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_18_13_378713128nzvssakanewilliamson.jp.jpg)
खेल डैस्क : ओल्ड ट्रैफोर्ड के मैदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड को रोमांचक वनडे मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए मैथ्यू ब्रीट्जके (matthew breetzke) के 150 रनों की बदौलत 304 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉनवे के 97 तो केन विलियमसन के 133 रनों की बदौलत 49वें ओवर में जीत हासिल कर ली। विलियमसन ने अपना आखिरी शतक जून 2019 में विंडीज के खिलाफ लगाया था जब उन्होंने ओल्ड ट्रैफोर्ड में 154 गेंदों पर 148 रन बनाए थे। इसके बाद विलियमसन 22 पारियों में 8 अर्धशतक लगाने में सफल रहे लेकिन उनके बल्ले से शतक नहीं निकला। विलियमसन ने 5 सालों के दौरान 23 पारियां ही खेलीं।
सबसे तेज 7000 वनडे रन
हाशिम अमला (150 पारी)
केन विलियमसन (159 पारी)
विराट कोहली (161 पारी)
एबी डिविलियर्स (166 पारी)
यानी विलियमसन यह सबसे तेज मुकाम पाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
विलियमसन पिछले 6 वर्षों से (जनवरी 2019 से) वनडे में कभी सिंगल डिजिट पर आउट नहीं हुए हैं, जो एक बल्लेबाज के रूप में उनकी विश्वसनीयता दर्शाता है। इस अवधि में उन्होंने 34 पारियां खेली हैं, जो फिटनेस संघर्ष के कारण कुछ समकालीन पारियों से कम है, लेकिन उनकी निरंतरता उल्लेखनीय बनी हुई है।
Kane Williamson gets to his 14th ODI century off 72 balls! 💯#3Nations1Trophy | #NZvSA pic.twitter.com/e90S4QNieI
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) February 10, 2025
14 शतक हुए विलियमसन के नाम
वनडे में अब केन विलियमसन के नाम पर 14 शतक दर्ज हो गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के गैरी क्रिस्टन (13) को पीछे छोड़ दिया है। वह अब पॉल स्टर्लिंग, इयोन मोर्गन, तमीम इकबाल और युवराज सिंह की बराबरी पर हैं। यह साऊथ अफ्रीका के खिलाफ उनका तीसरा शतक है। वह पाकिस्तान के खिलाफ भी 3 शतक लगा चुके हैं। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ वह 2 शतक लगा चुके हैं।
ऐसा रहा मैच
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। कप्तान टेम्बा बावुमा 20 रन बना पाए। मैथ्यू ब्रीट्जके ने अपना वनडे डेब्यू करते हुए शानदार पारी खेली और शतक (150 रन) बनाया। उन्होंने वियान मुल्डर (64 रन) के साथ अहम साझेदारी करते हुए चौथे विकेट के लिए 102 रन जोड़े। जेसन स्मिथ ने 41 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 304 रन हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत जोरदार रही। डेवोन कॉनवे शानदार रहे। वह शतक से चूक गए। उन्होंने 97 रन बनाए। इस दौरान केन विलियमसन ने शानदार शतक (113 गेंदों पर 133 रन) बनाकर टीम को जीत दिला दी। ग्लेन फिलिप्स ने भी 28 रन बनाए और न्यूजीलैंड ने 305 रनों के लक्ष्य को 48.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत हासिल की।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका : टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जेसन स्मिथ, वियान मुल्डर, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मिहलाली मपोंगवाना, सेनुरान मुथुसामी, ईथन बॉश, जूनियर डाला, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी
न्यूजीलैंड : विल यंग, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, बेन सियर्स, विलियम ओ'रूर्के