SA vs WI : सेंचुरियन टी-20 में लगे 33 छक्के, द. अफ्रीका की विंडीज पर धमाकेदार जीत
punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2023 - 09:08 PM (IST)

खेल डैस्क : सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में दक्षिण अफ्रीका और विंडीज के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने 33 छक्के उड़ाए। विंडीज टीम ने पहले खेलते हुए जॉनसन चाल्र्स के 39 गेंदों में शतक की बदौलत पांच विकेट खोकर 258 रन बनाए थे। जवाब में द. अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक के 43 गेंदों में शतक की बदौलत 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विंडीज बल्लेबाजों ने 22 छक्के उड़ाए जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए द. अफ्रीका बल्लेबाजों ने भी 13 छक्के उड़ा दिए।
🚨 RESULT | SOUTH AFRICA WIN BY 6 WICKETS
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) March 26, 2023
Records were broken as Quinton de Kock's maiden T20I century set the #Proteas on their way to chasing down a mammoth 259-run target - with 7 balls remaining - to level the KFC T20I series#SAvWI #BePartOfIt pic.twitter.com/XMJnBL6p5r
टी-20 के एक मैच में सर्वाधिक छक्के
33 : द. अफ्रीका बनाम विंडीज, 2023
33 : बुल्गारिया बनाम सर्बिया, 2022
32 : भारत बनाम विंडीज, 2016
32 : ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, 2018
31 : श्रीलंका बनाम भारत, 2017
चार्ल्स ने 39 गेंदों पर शतक लगाया
विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काइल मायर्स और जॉनसन चार्ल्स की बदौलत धुआंधार शुरूआत की थी। मायर्स ने जहां 27 गेंदों में 51 रन बनाए तो जॉनसन ने 39 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। जॉनसन ने 46 गेंदों पर 10 चौके और 11 छक्कों की मदद से 118 रन बनाए। इसके अलावा रोमारिया शेफर्ड ने 18 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 41 तो ओडेन स्मिथ ने 5 गेंदों में 11 रन बनाकर स्कोर 258 रन पर ला खड़ा किया।
💯💯💯
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) March 26, 2023
Quinton de Kock has done it! A maiden T20I century!!!!#SAvWI #BePartOfIt pic.twitter.com/vNxf78QHGR
क्विटंम डिकॉक ने बरसाया कहर
विंडीज से मिले लक्ष्य के बाद द. अफ्रीकी ओपनर्स ने धमाकेदार शुरूआत की। ओपनिंग पर आए क्विंटन डिकॉक ने 44 गेंदों में 9 चौके और आठ छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। जबकि रिजा हेंडरिक्स ने 28 गेंदों में 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में 152 रन जड़े। रिले रोसौव के 16 तो डेविड मिलर के 10 रन पर आऊट होने के बाद कप्तान ऐडन मार्करम ने एक छोर संभाला और अपनी टीम को जीत दिला दी। मार्करम ने 21 गेंदों पर 38 रन बनाए।
वनडे और टी-20 में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया
द. अफ्रीका के नाम पर वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रनों को चेज करने का रिकॉर्ड है जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से मिले 434 रनों का पीछा करते हुए 438 रन बना दिए थे। अब टी-20 में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी उनके नाम पर हो गया है। विंडीज ने पहले खेलते हुए 258 रन बनाए थे जिसके जवाब में विंडीज ने 18.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Noida News: नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा छात्र, मौत...जांच में जुटी पुलिस

Recommended News

Hardoi News: पूर्व प्रधान को ईंटों से पीट-पीटकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, जमीन पर पड़ा मिला खून से लथपथ शव

Masik Durgashtami: मासिक दुर्गा अष्टमी पर महासिद्ध योग, मनचाहा फल पाने का जानें तरीका

Dhumavati Jayanti: धूमावती जयंती आज, महाविद्या की पूजा से दूर होते हैं रोग और दरिद्रता

Muzaffarnagar road accident: ट्रक की जोरदार टक्कर से एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, 3 की दर्दनाक मौत और 4 अन्य गंभीर घायल